फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Bomb blasts on Afghanistan's Kabul airport

अफगानिस्तान के काबुल एयरपोर्ट पर बड़ा धमाका

Mon, 10 Aug 2015 06:44 PM IST
Updated Mon, 10 Aug 2015 06:44 PM IST
विज्ञापन
Bomb blasts on Afghanistan's Kabul airport

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एयरपोर्ट के पास एक बड़ा धमाका होने की खबर है। बताया जा रहा है कि धमाका पुलिस चौकी के पास हुआ।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस धमाके में 5 लोगों की मौत हुई है जबकि 18 लोग घायल हुए हैं। इस हमले की जिम्मेदारी तालिबान ने ली है।

काबुल पुलिस के उप प्रमुख सैयद गुल आगा रूहानी ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया, "धमाका काबुल एयरपोर्ट के पहले ही चेकपॉइंट पर हुआ।"

कार ने एयरपोर्ट के फ्रंट गेट पर मारी टक्कर

Bomb blasts on Afghanistan's Kabul airport

पुलिस के मुताबिक, उन्हें बताया गया कि एक आत्मघाती कार बम हमलावर ने एयरपोर्ट के फ्रंट गेट को टक्कर मारी। धमाके के बाद एयरपोर्ट के पास धुएं का बड़ा गुबार उड़ता देखा गया।

पिछले हफ्ते काबुल में एक के बाद एक कई हमले हुए, जिनमें कम से कम पचास लोग मारे गए। राष्ट्रपति अशरफ गनी सोमवार को ही एक प्रेस कांफ्रेस करने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed