फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Maldives police arrested several people after protest in male

मालदीव संकट: सरकार विरोधी प्रदर्शन तेज, पुलिस की हिरासत में कई लोग

Sat, 17 Feb 2018 02:27 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 17 Feb 2018 02:27 PM IST
विज्ञापन
Maldives police arrested several people after protest in male

मालदीव की राजनीति में बीते 13 दिनों से चल रही उठापटक थमने के बजाय और बढ़ती जा रही है। मालदीव की राजधानी माले में विपक्षी दलों, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच शनिवार को भी टकराव हुआ।

विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है। बता दें कि राजधानी माले समेत पूरे देश में सरकार विरोधी प्रदर्शन हो रहे हैं।

 


सेना ने सभी सांसदों को बाहर फेंका 
मालदीव में राजनीतिक संकट तब और गहरा गया जब सेना ने संसद में मौजूद हर सांसद को उठा कर बाहर फेंक दिया। मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) ने भी सांसदों को बाहर फेंके जाने से संबंधित तस्वीरें और वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बढ़ती राजनीतिक अस्थिरता को देखते हुए रोजाना सैकड़ों पर्यटक मालदीव में होटल बुकिंग रद्द कराने लगे हैं जिससे देश पर आर्थिक संकट भी मंडराने लगा है। हालांकि सरकार उन्हें आश्वस्त करने की कोशिश में जुटी हुई है कि राजधानी से दूर रिसोर्ट आइलैंड पर चीजें जल्द सामान्य हो जाएंगी। 

एमडीपी के महासचिव अनस अब्दुल सत्तार ने ट्वीट किया है कि सेना ने सांसदों को मजलिस परिसर से बाहर फेंक दिया। चीफ जस्टिल अबदुल्ला सईद सच सामने ला रहे थे। उन्हें भी उनके चैंबर से घसीट कर ले जाया गया, पार्टी इसकी घोर निंदा करती है।


मंगलवार को सेना ने संसद को चारों ओर से घेर लिया था और सांसदों को संसद में घुसने नहीं दिया था। गौरतलब है कि मालदीव के मौजूदा राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन ने देश में इमरजेंसी का एलान कर रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed