फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Maldives plan to sell atoll to Saudi Arabia

भारत के माथे पर पसीने, सऊदी अरब को अपना द्वीप बेच रहा मालदीव

Fri, 03 Mar 2017 02:18 PM IST
amarujala.com- Presented by: अकरम
amarujala.com- Presented by: अकरम Updated Fri, 03 Mar 2017 02:18 PM IST
विज्ञापन
Maldives plan to sell atoll to Saudi Arabia
फाइल फोटो
अपने पड़ोस में सुरक्षा चुनौतियों का सामना कर रहे भारत के लिए अब मालदीव मुश्किलें खड़ी कर रहा है। अब्दुल्ला यमीन सरकार की जब से सऊदी अरब को एक पूरा द्वीप बेचने की योजना सामने आई है, उसके बाद से मालदीव में विवाद गहराता जा रहा है।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, मालदीव की विपक्षी पार्टी मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) के सदस्यों ने बताया कि 26 द्वीपों में से एक फाफू द्वीप बेचने के बाद सऊदी अरब देश में वहाबीइज्म की विचारधारा को बढ़ावा देगा। एमडीपी के सदस्य और पूर्व विदेश मंत्री ने कहा कि सरकार लोगों की सहमति लेने के लिए बिलकुल परेशान नजर नहीं आ रही।
विज्ञापन


मालदीव की सरकार ने 2015 में संवैधानिक संशोधन किया है जिसके तहत विदेशी यहां जमीन खरीद सकते हैं। सऊदी अरब के किंग सलमान बिन अबदुल अजीज जल्द ही मालदीव की यात्रा पर भी आने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के पड़ोस में करीब सभी देश ऐसे हैं जिनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यात्रा कर चुके हैं। मालदीव ही भारत के पड़ोस में एक देश है जहां पीएम मोदी अभी तक नहीं गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed