फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Maldives emergency to br extend by 15 days says President Abdulla Yameen 

मालदीव: 15 दिन और बढ़ सकता है आपातकाल, राष्ट्रपति ने दिया सुझाव

Mon, 19 Feb 2018 09:49 PM IST
एजेंसी, माले 
एजेंसी, माले  Updated Mon, 19 Feb 2018 09:49 PM IST
विज्ञापन
Maldives emergency to br extend by 15 days says President Abdulla Yameen 
मालदीव के राष्ट्रपति अब्दुल्ला यमीन ने देश में जारी राजनीतिक संकट के बीच सोमवार को संसद से आपातकाल को 15 दिन और बढ़ाने का आग्रह किया। विशेष सत्र के लिए आहूत संसद में अब राष्ट्रपति के अनुरोध पर चर्चा हो रही है और 85 सदस्यीय संसद में सोमवार देर रात मतदान होना है।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट द्वारा 9 विपक्षी नेताओं की रिहाई के आदेश के बाद यामीन ने 5 फरवरी को 15 दिनों के लिए आपातकाल की घोषणा की थी। 

सुप्रीम कोर्ट द्वारा रिहा किए गए नेताओं में पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद भी शामिल थे। आपातकाल की घोषणा के तुरंत बाद सुप्रीम कोर्ट की अन्य पीठ द्वारा पहले के फैसले को रद्द कर दिया गया। इसके साथ ही मालदीव के लोकतंत्र में एक काला अध्याय जुड़ गया। 
विज्ञापन


 मोहम्मद नशीद मालदीव के मौजूदा राष्ट्रपति यमीन के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी हैं। दुनिया में नशीद को एक पत्रकार और राजनेता के तौर पर जाना जाता है। वर्ष 1990 में नशीद की पत्रिका पर प्रतिबंध लगा दिया गया था और उन्हें नजरबंद कर दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 1992 और 1993 के बीच भी उन्हें कैद कर लिया गया था। लोकतांत्रिक सुधारों के बाद वर्ष 2008 में चुनाव जीतकर नशीद मालदीव के राष्ट्रपति बने थे। लेकिन वर्ष 2012 में उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। तब मोहम्मद नशीद ने यह आरोप लगाया था कि उन पर सेना और पुलिस के जरिये दबाव बनाकर इस्तीफा दिलवाया गया। नशीद ने इसे तख्तापलट कहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed