फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Maldives crisis hard day by day, the army threw all MPs out

पहले से और गहराया मालदीव संकट, सेना ने सभी सांसदों को बाहर फेंका

Thu, 15 Feb 2018 04:34 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले Updated Thu, 15 Feb 2018 04:34 AM IST
विज्ञापन
Maldives crisis hard day by day, the army threw all MPs out

मालदीव में पिछले 12 दिनों से जारी राजनीतिक संकट और गहरा गया है। सेना ने संसद में मौजूद हर सांसद को उठा कर बाहर फेंक दिया। मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) ने भी सांसदों को बाहर फेंके जाने से संबंधित तस्वीरें और वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किए हैं। उधर, बढ़ती राजनीतिक अस्थिरता को देखते हुए रोजाना सैकड़ों पर्यटक मालदीव में होटल बुकिंग रद्द कराने लगे हैं जिससे देश पर आर्थिक संकट भी मंडराने लगा है। हालांकि सरकार उन्हें आश्वस्त करने की कोशिश में जुटी हुई है कि राजधानी से दूर रिसोर्ट आइलैंड पर चीजें जल्द सामान्य हो जाएंगी।  

विज्ञापन


एमडीपी के महासचिव अनस अब्दुल सत्तार ने ट्वीट किया है कि सेना ने सांसदों को मजलिस परिसर से बाहर फेंक दिया। चीफ जस्टिल अबदुल्ला सईद सच सामने ला रहे थे। उन्हें भी उनके चैंबर से घसीट कर ले जाया गया, पार्टी इसकी घोर निंदा करती है। मंगलवार को सेना ने संसद को चारों ओर से घेर लिया था और सांसदों को संसद में घुसने नहीं दिया था। मालदीव के मौजूदा राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन ने देश में इमरजेंसी का एलान कर रखा है।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के शीर्ष जजों को राष्ट्रपति ने बर्खास्त किया था

मालदीव में जारी राजनीतिक संकट की शुरुआत राष्ट्रपति अबदुल्ला यामीन और न्यायपालिका के बीच टकराव के बाद शुरू हुआ था। राष्ट्रपति ने सुप्रीम कोर्ट के शीर्ष जजों को बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद मालदीव में विपक्षी दलों के नेताओं को भी गिरफ्तार कर लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed