{"_id":"57c71b044f1c1bde042cb909","slug":"maldives-court-issues-arrest-warrant-for-ex-president-nasheed","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति नशीद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति नशीद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
एजेंसी, माले
Updated Wed, 31 Aug 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालदीव की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद और मालदीव यूनाइटेड अपोजिशन के कुछ अन्य निर्वासित नेताओं के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। नशीद मालदीव में लोकतांत्रिक रूप से पहले राष्ट्रपति चुने गए थे और साल 2012 में उन्हें अपदस्थ कर दिया गया था।
49 साल के नशीद को इसी साल मई में ब्रिटेन में राजनीतिक शरण मिली। नशीद को आतंकवाद के मामले और सरकारी धन का कथित तौर पर दुरुपयोग करने के मामले में दोषी करार दिया गया था और उन्हें मार्च 2015 में जेल की सजा सुनाई गई थी। हालांकि उन्हें अपनी बीमारी का इलाज कराने के लिए बाहर जाने की इजाजत मिली थी।
पुलिस का कहना है कि मालदीव की सुधार सेवा नशीद को वापस लाने की मांग कर रही है ताकि वह आतंकवाद के मामले में 13 साल की सजा काट सकें। उनके अलावा मुख्य विपक्षी मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद जमील अहमद और अकरम कमालदीन के खिलाफ भी सम्मन जारी किया गया है। सभी ब्रिटेन में निर्वासन की जिंदगी बिता रहे हैं।