फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   malaysian missing plan's singnal tracked again

फिर मिले लापता विमान के सिग्नल

Wed, 09 Apr 2014 04:00 PM IST
Updated Wed, 09 Apr 2014 04:00 PM IST
विज्ञापन
malaysian missing plan's singnal tracked again

खोज अभियान की अगुवाई कर रहे सेवानिवृत्त एयर चीफ मार्शल एंगस ह्यूस्टन ने बताया कि ऑस्ट्रेलियाई जलपोत ने मंगलवार की दोपहर और शाम को फिर से "ब्लैक बॉक्स" से आते हुए सिगनल को पकड़ा है। उन्होंने कहा, इससे पहले सुने गए सिगनलों को विशेषज्ञों ने किसी 'खास इलेक्ट्रॉनिक उपकरण' का बताया।

विज्ञापन


आठ मार्च को उड़ान संख्या एमएच370 कुआलालंपुर से बीजिंग जाने के दौरान लापता हो गया था। इसमें 239 लोग सवार थे। मलेशियाई अधिकारियों का कहना है कि सैटेलाइट डेटा के आधार पर वे मानते है कि विमान हिंद महासागर के दक्षिण में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन


एयर चीफ मार्शल हॉस्टन ने कहा, "मेरा विश्वास है हम सही क्षेत्र में खोज कर रहे हैं। लेकिन हमें आश्वस्त होने के लिए कि यही विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का क्षेत्र है विमान के मलबों की तलाश है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

पिंगर लोकेटर से ली जा रही मदद

malaysian missing plan's singnal tracked again

एयर चीफ मार्शल हॉस्टन ने बताया है कि 'ओशियन शील्ड' जलपोत पर लगाए गए पिंगर लोकेटर की मदद से सिगनलों की पहचान की गई।

एक सप्ताह में यह दूसरी बार है जब सिगनलों को पकड़ा गया है। हॉस्टन ने कहा कि मंगलवार को अलग – अलग दो बार सिगनल पकड़े गए। पहला 5 मिनट और 32 सेकेंड और दूसरा सात मिनट तक मिलता रहा।

इससे पहले सोमवार को सिगनल पकड़े गए थे। उन्होंने कहा, " इस क्षेत्र में अब तक चार बार सिगनल पकड़े जा चुके हैं। कल पकड़े गए सिगनल से खोज के वास्तविक दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र को पता करने में मदद मिलेगी। "

सिगनल को 15000 हज़ार फीट नीचे समुद्र की गहराई में पकड़ा गया है। लापता विमान के लिए खोज अभियान इसलिए भी तेज हो गया है क्योंकि समय बीतने के साथ ही फ्लाइट रिकॉर्डर की बैटरी खत्म हो रही है और इसका मतलब है कि कुछ ही दिनों में सिगनल निकलने बंद हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed