{"_id":"57da9e484f1c1b3c3dd480a7","slug":"malaysia-s-agencies-agrees-that-debris-of-mh370-is-found-in-tanzania","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मलेशिया ने की पुष्टि, तंजानिया में मिला लापता MH 370 का मलबा","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
मलेशिया ने की पुष्टि, तंजानिया में मिला लापता MH 370 का मलबा
टीम डिजीटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 15 Sep 2016 07:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुआला लम्पुर से पेइचिंग के लिए निकले लापता मलेशियाई विमान एमएच370 का मलबा तंजानिया के तट पर मिला है। इस बात की पुष्टि खुद मलेशियाई सरकार की ओर से की गई है। एविएशन मिनिस्ट्री ने बयान जारी कर कहा कि, 'तंजानिया के पेम्बा आईलैंड तट पर मिला आउटबोर्ड फ्लैप लापता विमान एमएच 370 का ही है।'
विज्ञापन
हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई एक्सपर्ट अभी मलबे की जांच कर रहे हैं, लेकिन ऐसा माना जा रहा है लापता हुए इस विमान की गुत्थी जल्द ही सुलझ सकती है।
बताते चलें कि 8 मार्च 2014 को लापता हुए इस विमान में 239 यात्री और क्रू मेंबर मौजूद थे और यह चौंका देने वाली बात है कि दो सालों में भी पता नहीं चल पाया कि इस विमान के साथ आखिर हुआ क्या है।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीकी तट पर मिला था मलबा
इस विमान की तलाश के लिए कई देशों के नौ सेना दलों को लगाया गया है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका। जांच में जुटी टीम को कई बार सबूत मिले, लेकिन उनकी पुष्टि नहीं हो सकी।
इस बार जांचकर्ताओं की मुश्किलें इसलिए बढ़ गई हैं, क्योंकि इससे पहले विमान का मलबा दक्षिण अफ्रीकी तट पर मिला था और अगर तंजानिया में मिला मलबा विमान का है तो वह यहां पहुंचा कैसे?
मलेशियाई एविएशन मिनिस्ट्री का यह भी कहना है कि मलबे की जांच में तेजी की जाएगी, ताकि जानकारी मिल सके की आखिर इस विमान के साथ क्या हुआ था ? साथ ही पता लगाया जा रहा है कि यह विमान लापता हुआ है या फिर इसके साथ दुर्घटना हुई है।