फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Malaysia released 11 uyghur muslims who were escaped from thailand jail

थाइलैंड की जेल तोड़ भागे 11 उइगर मुस्लिमों को मलयेशिया ने किया रिहा, चीन को झटका

Sat, 13 Oct 2018 04:47 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 13 Oct 2018 04:47 AM IST
विज्ञापन
Malaysia released 11 uyghur muslims who were escaped from thailand jail
मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद

उइगर मुस्लिमों के प्रत्यर्पण को लेकर लगातार दबाव बना रहे चीन को मलयेशिया ने तकड़ा झटका दिया है। पिछले साल नवंबर में थाइलैंड की जेल तोड़कर भागे चीन के 11 उइगर मुस्लिमों को मलयेशिया की सरकार ने रिहा कर दिया है। 

विज्ञापन


जेल से फरार होने के बाद ये लोग गैर कानूनी तरीके से मलयेशिया पहुंच गए थे, जिसके बाद इन्हें गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया था। इसके बाद से चीन अपने नागरिकों के प्रत्यर्पण को लेकर मलयेशिया पर दबाव बना रहा था।

विज्ञापन

ह्यूमन राइट वाच ने किया फैसले का स्वागत

उइगर मुस्लिमों के वकील फाहमी अब्दुल मोइन ने रिहाई की पुष्टि की है। मोइन के मुताबिक, ‘रिहा किए गए सभी लोग मंगलवार को तुर्की रवाना हो गए। मानवता के आधार पर अभियोजन पक्ष ने इन पर लगे सभी आरोप वापस ले लिए थे, जिसके बाद इनकी रिहाई का रास्ता साफ हो सका।’ 

ह्यूमन राइट वाच (एचआरडब्ल्यू) ने कैदियों को रिहा करने के मलयेशिया सरकार के फैसले का स्वागत किया है। एचआरडब्ल्यू एशिया के उप निदेशक फिल रॉबर्टसन ने आशंका जताते हुए कहा कि अगर इन्हें चीन के हवाले कर दिया जाता तो वहां उन्हें काफी प्रताड़ना झेलनी पड़ती। 

मई में मलयेशिया की कमान संभालने के बाद प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने चीन के साथ 20 अरब डालर की परियोजना पर रोक लगा दी थी। यह चीन के लिए पहला झटका था। जबकि इसके उलट पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजक को चीन का बेहद करीबी माना जाता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed