फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   malaysia detains australian reporters

प्रधानमंत्री से सवाल पूछा तो हिरासत में लिया गया पत्रकार

Mon, 14 Mar 2016 03:43 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 14 Mar 2016 03:43 PM IST
विज्ञापन
malaysia detains australian reporters
- फोटो : bbc

मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब रजाक से सवाल पूछने की कोशिश पर एक ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार और कैमरामैन को कुछ देर के लिए हिरासत में ले लिया गया। ऑस्ट्रेलियाई चैनल एबीसी के पत्रकार लिंटन बेसर और लुई इरोग्लम ने शनिवार को प्रधानमंत्री नजीब रजाक से भ्रष्टाचार संबंधी आरोपों पर सवाल पूछना चाहा था। रजाक ने इन आरोपों से इनकार किया था।

विज्ञापन


पुलिस ने उन्हें पहले हिरासत में लिया और बाद में बिना आरोप लगाए रिहा कर दिया। हालांकि वो देश छोड़कर नहीं जा सकते। ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री जूली बिशप ने इस घटना को प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला बताया है।

विज्ञापन
Trending Videos

'पत्रकारिता की नैतिकता का पालन करे विदेशी मीडिया'

malaysia detains australian reporters

उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया ने ये मामला मलेशियाई अधिकारियों के सामने उठाया है। एबीसी ने बिशप के हवाले से कहा है कि वो हमेशा ऐसे मामलों पर चिंता व्यक्त करती हैं, जहां बोलने की आजादी पर रोक लगाई जाती है, खासकर लोकतांत्रिक देशों में।

मलेशियाई उप-प्रधानमंत्री अहमद जाहिद हमीदी ने कहा कि उनका देश मीडिया के कामकाज में बाधा नहीं पहुंचा रहा है, लेकिन विदेशी मीडिया को पत्रकारिता की नैतिकता का पालन करना चाहिए।

मलेशियाई पुलिस के मुताबिक पत्रकारों ने प्रधानमंत्री तक पहुंचने के लिए सुरक्षा घेरा तोड़ा था। चैनल ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है।प्रधानमंत्री नजीब रजाक पर 68.1 करोड़ डॉलर के भ्रष्टाचार के आरोप हैं। वैसे तो अभियोजन पक्ष ने उन्हें इन आरोपों से बरी कर दिया है, लेकिन उनके ख‌िलाफ कई अंतरराष्ट्रीय जांचें अभी भी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed