{"_id":"58a8d74f4f1c1bdf6ad84585","slug":"malaysia-arrests-north-korean-man-as-row-over-kim-jong-nam-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"किम जोंग के भाई की हत्या में उत्तर कोरियाई नागरिक गिरफ्तार","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
किम जोंग के भाई की हत्या में उत्तर कोरियाई नागरिक गिरफ्तार
एजेंसी/ कुआलालंपुर
Updated Sun, 19 Feb 2017 04:52 AM IST
विज्ञापन
किम जोंग-उन
- फोटो : getty images
मलयेशिया की पुलिस ने उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग-उन के भाई किम जोंग-नाम की हत्या के मामले में एक उत्तर कोरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। इस सिलसिले में किसी उत्तर कोरियाई नागरिक की यह पहली गिरफ्तारी है। किम जोंग-नाम की सोमवार को कुआलालंपुर हवाई अड्डे पर जहरीला स्प्रे छिड़ककर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
इस सिलसिले में स्थानीय पुलिस वियतनाम की एक महिला, मलयेशिया के एक पुरुष तथा इंडोनेशिया की एक महिला को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। शुक्रवार की शाम उत्तर कोरिया के 46 वर्र्षीय रि जोंग-चोल की गिरफ्तारी हुई। उत्तर कोरिया ने मृतक के शव की मांग की है जबकि मलयेशिया ने इस अनुरोध को ठुकरा दिया है।
विज्ञापन
उत्तर कोरिया ने आरोप लगाया है कि मलयेशिया उसके दुश्मनों के साथ साजिश में शामिल है। उसने पोस्टमार्टम की रिपोर्ट को मानने से भी इनकार कर दिया है। उधर मलयेशिया का कहना है कि कोई भी कदम स्थानीय कानून के तहत ही उठाए जाएंगे और इसमें उत्तर कोरिया को कोई छूट नहीं दी जा सकती है।
विज्ञापन