फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Mahinda Rajapaksa has 113 MPs support: Sirisena

श्रीलंका राष्ट्रपति सिरीसेना का दावा, महिंदा राजपक्षे के पास है 113 सांसदों का समर्थन

Wed, 07 Nov 2018 01:27 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 07 Nov 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
Mahinda Rajapaksa has 113 MPs support: Sirisena
मैत्रीपाल सिरिसेना

श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री के रूप में महिन्दा राजपक्षे के पास 113 सांसदों का समर्थन है। साथ ही उन्होंने संसद को निलंबित करने के अपने फैसले को सांविधानिक कहा है और वे अपने फैसले से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। 

विज्ञापन


सिरीसेना ने यह टिप्पणी उस वक्त की जब श्रीलंकाई संसद के अध्यक्ष कारू जयसूर्या ने प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को बर्खास्त करने और संसद को निलंबित करने की राष्ट्रपति की ‘असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक’ कार्रवाइयों की आलोचना की और कहा कि वह नए प्रधानमंत्री को तब तक मान्यता नहीं देंगे जब तक कि वह बहुमत साबित नहीं कर देते। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति सिरीसेना ने विक्रमसिंघे को बर्खास्त करने के अपने फैसले का जिक्र करते हुए एक जनसभा में कहा, ‘हम पहले ही 113 सांसदों का समर्थन जुटा चुके हैं, मैं कदम पीछे नहीं खींचूंगा। क्योंकि मैंने सभी कदम संविधान के अनुरूप उठाए हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed