{"_id":"5a08acee4f1c1baf678bb22b","slug":"magnitude-7-2-earthquake-hits-iran-iraq-border-region-say-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"इराक-ईरान बॉर्डर पर भूकंप की तबाही, 207 को सुलाया मौत की नींद, 1,700 जख्मी","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
इराक-ईरान बॉर्डर पर भूकंप की तबाही, 207 को सुलाया मौत की नींद, 1,700 जख्मी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Mon, 13 Nov 2017 01:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईरान-इराक बॉर्डर के नजदीक 7.2 तीव्रता के भूकंप ने भीषण तबाही मचाई है। टेलीग्राफ ने ईरानी टीवी न्यूज के हवाले से बताया, भूकंप की वजह से ईरान में 207 लोगों की मौत हो गई और 1,700 लोग घायल हुए हैं। वहीं इराक के अधिकारियों ने भूकंप से सुलेमानिया प्रांत में 6 लोगों के मरने और 150 लोगों के जख्मी होने की बात कही है।
विज्ञापन
पढ़ें: ईराक की राजधानी बगदाद में आत्मघाती हमला, 20 लोगों की मौत
विज्ञापन
भूकंप से ईरान के कई शहर और आठ गांव प्रभावित हुए हैं। ईरानी टीवी के मुताबिक, भूकंप से ईरान के कई स्थानों पर बिजली भी बाधित हुई है, जिससे राहत एवं बचाव कार्यों में दिक्कत आ रही है। अमेरिका के भूगर्भ सर्वेक्षण यानी यूएसजीएस के मुताबिक भूकंप का केंद्र हलाब्जा से 20 मील दक्षिण-पश्चिम में था।
विज्ञापन
भूकंप रविवार रात 9.18 मिनट पर आया जिसका केंद्र धरती से नीचे 15 मील गहराई में था। ईरान की ILNA न्यूज एजेंसी ने बताया कि इस भूकंप की वजह से ईरान के 14 प्रांत प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक स्कूलों में सोमवार को छुट्टी घोषित कर दी गई है।
पढ़ें: क्यों टकरा रहे हैं शिया और सुन्नी मुसलमान?
उल्लेखनीय है कि अगस्त 2012 में भी ईरान के उत्तर-पश्चिमी इलाके में दो जबर्दस्त भूकंपों में करीब 250 लोग मारे गए और 1300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। यूएस जियोलॉजिकल सर्विस के मुताबिक, पहले भूकंप की तीव्रता 6.4 आंकी गई जबकि दूसरे की तीव्रता 6.3 मापी गई थी। ये जानमाल का नुकसान ज्यादातर ग्रामीण इलाकों में हुआ था।
Iran earthquake toll rises to 207 dead, 1,700 injured: official (Source: AFP)
— ANI (@ANI) November 13, 2017