फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Maggi begain selling again in singpore

नेस्ले के लिए अच्छी खबर, यहां शुरू हुई मैगी की बिक्री

Wed, 10 Jun 2015 09:18 AM IST
एजेंसी / सिंगापुर, पणजी।
एजेंसी / सिंगापुर, पणजी। Updated Wed, 10 Jun 2015 09:18 AM IST
विज्ञापन
Maggi begain selling again in singpore

नेस्ले कंपनी के लिए एक अच्छी खबर यह है कि सुरक्षा जांच में खरी उतरने के बाद सिंगापुर में भारत में बनी मैगी की बिक्री फिर से शुरू हो गई है। मैगी पर रोक के बाद यह पहली बार हुआ है कि बाजार में मैगी की बिक्री फिर शुरू हुई है।

विज्ञापन


तो वहीं गोवा के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने मंगलवार को नेस्ले कंपनी को राज्य के सभी 709 बिक्री केंद्रों से शाम तक मैगी हटाने का आदेश दिया। इस स्टॉक को एक हफ्ते बाद अधिकारियों की निगरानी में नष्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं मिजोरम के स्वास्थ्य विभाग ने मैगी के नमूनों को जांच के लिए असम की पब्लिक हेल्थ लेबोरेट्री में भेजा है।
गोवा एफडीए के निदेशक सलीम वेल्जी ने बताया कि भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के आदेश पर यह कार्रवाई की जा रही है। कंपनी की बिचोलिम स्थित प्रोडक्शन यूनिट को इस बारे में बता दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार शाम तक दुकानों से 9,600 किलोग्राम मैगी नूडल्स के पैकेट हटा लिए गए थे। स्टॉक नष्ट करते समय वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी। विभाग ने मैसूर की एफएसएसएआई द्वारा मान्यता प्राप्त लैब से भी मैगी की जांच कराने के लिए मंगलवार को सात नमूने भेजे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed