आइंस्टीन से भी ज्यादा बुद्धिमान है 12 वर्षीय लीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन में भारतीय मूल की 12 वर्षीय लीडिया सेबेस्टियन ने मेनसा आईक्यू टेस्ट में सबसे ज्यादा 162 स्कोर हासिल किया है। इस लिहाज वह महान भौतिक विज्ञानी अल्बर्ट आइंस्टीन एवं स्टीफन हॉकिंग से भी ज्यादा बुद्धिमान है।
यानी लीडिया का आईक्यू आइंस्टीन एवं हॉकिंग के आईक्यू 160 से भी ज्यादा है। ब्रिटेन के एसेक्स निवासी लीडिया का आईक्यू 162 मापा गया है, जिसके चलते वह दुनिया के एक फीसदी बुद्धिमान दिग्गजों की सूची में शामिल हो गईं।
उसने स्कूल की छुट्टियों के दौरान लंदन के बिर्कबेक कॉलेज में मेनसा आईक्यू टेस्ट दिया।
उत्तर काफी आसान थे
इस पर लीडिया का कहना है कि वह टेस्ट देने से पहले घबरा गईं, लेकिन जब उत्तर देना शुरू किया, तो काफी आसान लगा। इतने ज्यादा स्कोर हासिल करने में उसे किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई।
लीडिया के पिता अरुण सेबेस्टियन एसेक्स स्थित कोलचेस्टर जनरल हॉस्पिटल में रेडियोलॉजिस्ट हैं। उन्होंने बताया कि लीडिया ने छह माह की उम्र से ही बातचीत करना शुरू कर दिया था।
इसके बाद महज चार साल की उम्र में वायलिन बजाना सीख लिया था। इसके अलावा वह हैरी पोटर की किताबों की सीरीज को तीन बार पढ़ चुकी है।