{"_id":"5bae2279867a557f015d2dd5","slug":"ltte-made-plans-to-target-colombo-via-plane-from-chennai-sri-lankan-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिट्टे ने बनाई थी चेन्नई से विमान के जरिए कोलंबो को निशाना बनाने की योजना: श्रीलंकाई राष्ट्रपति","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
लिट्टे ने बनाई थी चेन्नई से विमान के जरिए कोलंबो को निशाना बनाने की योजना: श्रीलंकाई राष्ट्रपति
भाषा, कोलंबो
Updated Fri, 28 Sep 2018 06:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने बताया कि लिट्टे की 2009 में एक विमान से चेन्नई से उड़ान भरकर कोलंबो पर हमला करने की योजना थी। सिरीसेना ने कहा, ‘‘मेरे अलावा कोई भी इसे बेहतर तरीके से नहीं जानता ।’’ सिरीसेना मई 2009 में लिट्टे के साथ गृह युद्ध के अंतिम दो हफ्ते के दौरान कार्यवाहक रक्षा मंत्री थे जिसमें विद्रोहियों को अंतत: पराजित कर दिया गया था।
विज्ञापन
सिरीसेना न्यूयार्क में श्रीलंकाई समुदाय को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि तत्कालीन राष्ट्रपति बाहर थे, तत्कालीन प्रधानमंत्री भी बाहर थे। उस समय देश में कोई रक्षा मंत्रालय सचिव और रक्षा कमांडर भी नहीं था। सिरीसेना ने कहा कि लिट्टे के हवाई हमले के डर से देश के सभी वरिष्ठ नेता देश से बाहर थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि तमिल विद्रोही कोलंबो को लक्षय बनाने के लिए चेन्नई या किसी अन्य जंगली क्षेत्र से एक विमान से हमला करने वाले थे। उन्होंने यह भी कहा कि वह उस वक्त कार्यवाहक रक्षा मंत्री थे। अन्य सभी लोग बाहर जा चुके थे क्योंकि उन्हें हवाई हमले का भय था। उन्होंने कहा कि यहां तक कि वह भी कोलंबो में नहीं थे। राजधानी में तमिल टाइगर के हमले के भय से वे कोलंबो से बाहर कई स्थानों पर रहे थे। लिट्टे ने 2007 और 2009 में राजधानी पर हमला किया था।
विज्ञापन