इसराइल में 'लव जेहाद', 4 यहूदी गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसराइल और फलस्तीनी इलाके संघर्ष के कारण खबरों में रहते हैं लेकिन ये खबर कुछ और है। एक शादी हुई है। मुसलमान लड़के से उस लड़की की जो शादी से पहले यहूदी थी।
शादी रिशोन लीजिओन में रविवार को भारी विरोध और कडी सुरक्षा के बीच हुई। विरोध कर रहे लोगों में से चार कट्टरपंथी यहूदियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
दूल्हे महमूद मंसूर ने प्रदर्शनों को रोकने के लिए अदालती आदेश लेने की नाकाम कोशिश की। इसराइल के राष्ट्रपति रूवेन रिवलिन ने हंगामे की निंदा की है।
अरब मुसलमानों और यहूदियों की शादी का विरोध करने वाले संगठन जूइश लेहावा के समर्थकों को समारोह स्थल से 200 मीटर बाहर प्रदर्शन करने की अनुमति दी गई थी।
इसराइल की वाईनेट वेबसाइट के मुताबिक चार प्रदर्शनकारियों ने समारोह स्थल में घुसने की कोशिश की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
लव जिहाद के समर्थन में प्रदर्शन
शादी के समर्थन में भी प्रदर्शन हुए जिसमें वामपंथी प्रदर्शनकारियों ने हिस्सा लिया। दोनों तरफ के प्रदर्शनकारियों की झडप को रोकने के लिए सैकडों पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।
दुल्हन मोरेल मलका और उनके पति ने शादी में 500 मेहमानों को दावत दी थी। तेईस साल की मलका ने शादी से पहले इस्लाम धर्म कबूला था।
26 साल के मंसूर ने शादी से पहले इसराइल के चैनल 2 से कहा, "हम सही मायनों में सहअस्तित्व के साथ रहते हैं और दुनिया की बातों की परवाह नहीं करते हैं।"
इसराइली मीडिया के मुताबिक रिवलिन ने लेहावा के प्रदर्शनकारियों को ऐसे चूहे बताया जो इसराइल के साझा लोकतांत्रिक और यहूदी आधार को कुतर रहे हैं।