फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   London High court ordered to sell cars of Malya to pay debt of Indian banks

भारतीय बैंकों का कर्ज चुकाने के लिए बेच दें माल्या की 6 कारें : लंदन हाईकोर्ट

Fri, 19 Oct 2018 04:36 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 19 Oct 2018 04:36 AM IST
विज्ञापन
London High court ordered to sell cars of Malya to pay debt of Indian banks

लंदन हाईकोर्ट ने भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या को बड़ा झटका दिया है। भारतीय बैंकों के 9000 करोड़ से अधिक का कर्ज चुकाने के लिए हाईकोर्ट ने माल्या की 6 महंगी कारों को बेचने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


11 अक्तूबर को दिए अपने आदेश में हाईकोर्ट ने प्रवर्तन अधिकारियों को 62 वर्षीय विजय माल्या की कारों को बेचने की आजादी दे दी। हालांकि हाईकोर्ट ने अपने आदेश में साफ कर दिया है कि कारों की बिक्री 4 करोड़ से कम में नहीं होनी चाहिए। 
विज्ञापन


माल्या की जिन 6 महंगी कारों को बेचने का आदेश दिया गया है उनमें मिनी कंट्रीमैन, पॉर्शे केने, मैबेक 62, फरारी एफ 430, रेंज रोवर, फरारी एफ512एम शामिल हैं। इन 6 कारों में से 4 के नंबर प्लेट विजय माल्या के नाम के शुरुआती अक्षर वीजेएम के हिसाब से रखे गए हैं। एक महंगी पॉर्शे कार पर मशहूर ब्रिटिश जासूस जेम्स बॉन्ड के मशहूर नंबर 007 से कॉपी किया हुआ नंबर प्लेट लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल बंगलूरू ऋण वसूली प्राधिकरण ने कहा था कि माल्या पर बैंकों के  6,203 करोड़ रुपये और ब्याज बकाया हैं। बंगलूरू ऋण वसूली प्राधिकरण के दावे को माल्या ने लंदन हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। इसके बाद हाईकोर्ट ने माल्या के लंदन स्थित दो घरों में तलाशी लेकर और उसकी वस्तुओं को कब्जे में लेने के आदेश दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed