फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   London gears up to welcome Modi

ब्रिटेन में मोदी का होगा ओलंपिक स्टाइल स्वागत

Fri, 30 Oct 2015 12:39 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 30 Oct 2015 12:39 PM IST
विज्ञापन
London gears up to welcome Modi

प्रधानमंत्री मोदी का नवंबर में पहली बार ब्रिटेन जाने पर स्वागत करने की तैयारी ओलंपिक स्टाइल में करने की चल रही है।

विज्ञापन


लंदन में 13 नवंबर को मोदी के कार्यक्रम में आने के लिए अब तक 60 हजार से अधिक लोगों ने फ्री टिकट के लिए आवेदन किया है। जिसमें शरीक होने के लिए ब्रिटेन के लोगों का अभूतपूर्व रुझान देखने को मिल रहा है।

लोगों ने बृहस्पतिवार से अतिरिक्त टिकट जारी करने की मांग कर दी है। मोदी की यात्रा का आयोजन देख रही यूरोप इंडिया फोरम (ईआइएफ) ने लोगों की मांग को मानते हुए, बृहस्पतिवार से 28 अक्टूबर तक ‘यूकेवेलकममोदी डॉट ओआरजी’ पर लोगों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन खोल दिया है।
विज्ञापन


ईआरएफ ने बताया कि ‘यूके वेलकम्स मोदी कार्यक्रम’ का आयोजन विम्बेली स्टेडियम में होगा। जिसमें शामिल होने के लिए ब्रिटेन के 250 शहरों से अब तक 60 हजार लोगों ने आवेदन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बस पर चर्चा करेंगे मोदी

London gears up to welcome Modi

आयोजक ईआइएफ का कहना है कि ‘टू ग्रेट नेशन वन ग्लोरिअस फ्यूचर’ नाम के कार्यक्रम में जिस तरह से मोदी के स्वागत की तैयारी चल रही है, ब्रिटेन की धरती पर किसी देश के नेता की नहीं हुई है।

इस स्वागत कार्यक्रम से अभी तक 450 समूह जुड़ गए हैं, जो स्वागत समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। वहीं, लंदन में भारतीय समूह ने भारत में हुए चाय पर चर्चा की तर्ज पर बस पर चर्चा करेगी। जिसके लिए एक मोदी एक्सप्रेस बस भी तैयार हुई है।

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी को बकिंघम पैलेस पर ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स हवाई सलामी देगी और हाक हेलिकाप्टर लाल, नीला व सफेद रंगों का धुआं लंदन के आसमान में बिखेरेंगे।

हालांकि, मोदी 12 नवंबर को तीन दिवसीय यात्रा पर लंदन पहुंचेंगे, यहां से 14 नवंबर को तुर्की के शहर इस्तांबुल में जी20 सम्मेलन में भाग लेने जाएंगे। जहां वह 15 से 16 नवंबर तक रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed