फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   London airport closed after getting World War bomb

विश्वयुद्ध का बम मिलने के बाद बंद हुआ लंदन एयरपोर्ट, 16 हजार यात्री हुए परेशान

Mon, 12 Feb 2018 08:29 PM IST
एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन Updated Mon, 12 Feb 2018 08:29 PM IST
विज्ञापन
London airport closed after getting World War bomb
लंदन एयरपोर्ट
ब्रिटेन में टेम्स नदी के पास दूसरे विश्व युद्ध के समय का एक बम बरामद हुआ है, इसके बाद लंदन सिटी एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया। इस एयरपोर्ट से सोमवार को होने वाली सभी उड़ानें रद कर दी गई हैं। एयरपोर्ट प्रवक्ता के मुताबिक, ‘एयरपोर्ट पूरे सोमवार बंद रहा और सभी विमानों को रद कर दिया गया। इसके चलते लगभग 16 हजार यात्री प्रभावित हुए। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बम रविवार सुबह पूर्वी लंदन के एयरपोर्ट पर काम के दौरान जॉर्ज वी. डॉक पर बम मिला। बम को हटाने के लिए रॉयल नेवी के साथ मिलकर काम किया गया। मेट्रोपॉलिटन पुलिस सेवा ने कहा कि उसने बम स्थल के 214 मीटर के दायरे को खाली करा लिया और अधिकारी रॉयल नेवी के विशेषज्ञों के साथ मिलकर बम को वहां से हटाने पर काम करते रहे। 
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, यात्रियों को टर्मिनल बंद होने के कारण एयरपोर्ट नहीं आने की सलाह दी गई है और अपनी विमान सेवाओं से संपर्क करने के लिए कहा गया। हवाई अड्डे के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रॉबर्ट सिनक्लेयर ने इस असुविधा के लिए लोगों से माफी मांगी। स्थानीय अधिकारियों ने क्षेत्र के लोगों को आपातकालीन आवास की पेशकश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed