{"_id":"fbf1a2d6aaface99a540ab628409fd39","slug":"locks-for-love-would-not-be-allowed-in-paris-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेरिस: पुल पर नहीं लगेंगे प्यार के ताले!","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
पेरिस: पुल पर नहीं लगेंगे प्यार के ताले!
Updated Sun, 21 Sep 2014 06:22 PM IST
विज्ञापन
पेरिस के अधिकारियों ने फ्रांस की राजधानी के सबसे मशहूर पुलों में एक पुल के किनारे प्लास्टिक की पट्टी लगा दी है।
विज्ञापन
दरअसल इन पुलों की रेलिंग पर प्रेमी-प्रेमिकाएं अपने प्यार की निशानी के तौर पर ताला लटकाते हैं। पट्टी लगाकर पुल की रेलिंग को ढकने का मकसद दरअसल प्रेमियों को ताले लगाने से रोकना है।
पेरिस में सेन नदी के ऊपर पैदल चलने वालों के लिए बना पॉन्ट देज आर्ट्स पुल, लवर म्यूजियम से भी जुडा है।
जून में इसे काफी नुकसान पहुंचा था, जब इस पुल का एक हिस्सा प्यार के प्रतीक वाले हजारों तालों के बोझ से क्षतिग्रस्त हो गया।
वेनिस, प्राग और रोम जैसे शहरों के अधिकारी प्यार करने वाले जोडों के इस फितूर को लेकर काफी चिंतित रहते हैं। ये जोडे पुल पर ताले लगाकर उनकी चाभियां पानी में फेंक देते हैं।
विज्ञापन
पेरिस सिटी हॉल के एक प्रवक्ता का कहना है कि उन्होंने पॉन्ट देज आर्ट्स से 15 धातु की जाली निकाली हैं जिनमें से हरेक का वजन करीब 500 किलो है।