फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   lifting curfew after 12 year in baghdad

12 साल बाद हटा कर्फ्यू, जश्न में डूबे लोग

Mon, 09 Feb 2015 09:53 AM IST
Updated Mon, 09 Feb 2015 09:53 AM IST
विज्ञापन
lifting curfew after 12 year in baghdad

इराक की राजधानी बगदाद में एक दशक से भी अधिक समय से चला आ रहा कर्फ्यू अब खत्म हो गया है।ये कर्फ्यू 12 साल बाद खत्म हुआ है। लोग जश्न मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर नाचते-गाते लोगों की तस्वीरें धूम मचा रही हैं।

विज्ञापन


बगदाद में साल 2003 में कर्फ्यू लगाया गया था। इसका मकसद 2003 में अमेरिका के नेतृत्व में हुए हमलों के हिंसक परिणामों से आम लोगों की सुरक्षा करना था। प्रधानमंत्री हैदर अल अबादी ने कहा है कि उनका यह फैसला बगदाद के लोगों के जीवन को सामान्य बनाने की कोशिश है। लेकिन शनिवार को ही बगदाद के रेस्टोरेंट और सिटी सेंटर में हुए तीन अलग-अलग बम धमाकों में 32 लोगों की जानें गईं।

विज्ञापन

रोजमर्रा के जीवन का सच

lifting curfew after 12 year in baghdad

समाचार एजेंसी एएफपी ने प्रधानमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी के हवाले से कहा है कि देश में युद्ध की स्थिति बरक़रार रहने के बावजूद कर्फ्यू हटाने का फैसला लिया गया है।

बमबारी और विस्फोट बगदाद की रोजमर्रा की ज‌िंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं। हालांकि अब कर्फ्यू खत्म होने के बाद सरकार को इस्लामिक स्टेट (आईएस) की चेतावनी से भी निपटना होगा।आईएस ने धमकी दी है कि वह शहर से सटे इलाकों के बड़े हिस्से पर कब्जा करेगा।

खोए हुए इलाकों पर पा लिया अधिकार

lifting curfew after 12 year in baghdad

जिहादियों की गतिविधि पर नजर रखने वाली संस्था 'साइट इंटेलिजेंस ग्रुप' के अनुसार शनिवार को हुए बम धमाकों में चरमपंथी संगठन आईएस का हाथ है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने गृह मंत्रालय के प्रवक्ता के हवाले से बताया है कि शनिवार को जो हमला हुआ उसका सरकार के कर्फ्यू खत्म करने के फैसले से कोई संबंध नहीं है।

पिछले साल इराक और सीरिया में आईएस के बढ़ते कदम को देखते हुए ये आशंका जताई जा रही थी कि उसके लड़ाके बगदाद पर भी हमला कर सकते हैं। मगर बाद में आईएस के ख‌िलाफ पश्चिम के हस्तक्षेप के कारण सरकार ने अपने कुछ खोए हुए इलाकों पर फिर से अधिकार पा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed