{"_id":"5a746eea4f1c1ba3268b7f07","slug":"libya-migrant-boat-capsizes-most-of-those-feared-dead-are-pakistani","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीबिया में डूबी तस्करों से भरी नौका, 90 लोगों की मौत ज्यादातर पाकिस्तानी","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
लीबिया में डूबी तस्करों से भरी नौका, 90 लोगों की मौत ज्यादातर पाकिस्तानी
एजेंसी, पेरिस
Updated Fri, 02 Feb 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
लीबिया के तट पर तस्करों की एक नौका डूब गई, जिसमें 90 व्यक्तियों के मारे जाने की खबर है। संयुक्त राष्ट्र आव्रजन एजेंसी का कहना है कि तस्कर आव्रजकों को पकड़कर ले जा रहे थे।
विज्ञापन
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, नौका के असंतुलित होने से यह हादसा हुआ।
इनमें ज्यादातर पाकिस्तानी नागरिक हैं। अंतरराष्ट्रीय आव्रजन संगठन की प्रवक्ता ओलिविया हेडोन ने कहा कि 10 शव लिबियाई शहर जुआरा के नजदीक बरामद हुए हैं। इनमें 8 शव पाकिस्तानी और दो लिबियाई नागरिकों के हैं।
विज्ञापन
बता दें कि पाकिस्तानी लोग इटली और यूरोप जाने के लिए लीबिया के जरिए भूमध्यसागर का इस्तेमाल करते हैं।