{"_id":"e7ec1b818461f27f972bfcb9ab2e7645","slug":"libiya-last-government-gave-resignation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीबिया की अंतरिम सरकार ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
लीबिया की अंतरिम सरकार ने दिया इस्तीफा
Updated Fri, 29 Aug 2014 11:00 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री अब्दुल्ला अल थानी के नेतृत्व वाली लीबिया की अंतरिम सरकार ने अपना इस्तीफा निर्वाचित संसद को सौंप दिया है।
विज्ञापन
अंतरिम सरकार कहा कि इस कदम का मक़सद नई सरकार बनाने का रास्ता साफ करना है, ताकि एक ऐसी सरकार बनाई जा सके जो लीबियाई समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व करती हो।
राजधानी त्रिपोली पर नियंत्रण के लिए विभिन्न गुटों के बीच जारी संघर्ष के कारण लीबियाई संसद को पूर्वी शहर तॉबरुक ले जाना पड़ा है।
वहीं इस्लामी चरमपंथी गुटों ने त्रिपोली में प्रतिद्वंद्वी संसद गठित की है। इससे पहले संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने लीबिया में संघर्ष विराम से जुड़ा प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन
सुरक्षा परिषद ने त्रिपोली और बेनगाजी जैसे शहरों में संघर्ष बढ़ने पर चिंता जताते हुए इस प्रस्ताव में व्यापक स्तर पर प्रतिबंधों की चेतावनी दी।