फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   LGBT magazine editor and friend hacked to death in Bangladeshi capital

बांग्लादेश में समलैंगिक पत्रिका के संपादक की हत्या

Tue, 26 Apr 2016 04:40 PM IST
बीबीसी/ नई दिल्ली
बीबीसी/ नई दिल्ली Updated Tue, 26 Apr 2016 04:40 PM IST
विज्ञापन
LGBT magazine editor and friend hacked to death in Bangladeshi capital
समलैंगिक पत्रिका के संपादक जुलहास मन्नान - फोटो : BBC

बांग्लादेश में समलैंगिकों की पहली पत्रिका के एक वरिष्ठ संपादक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक ये हमला राजधानी ढाका के एक अपार्टमेंट में घुस कर किया गया और इस दौरान अन्य व्यक्ति भी मारा गया है जबकि एक घायल हो गया।

विज्ञापन


मारे गए जुलहास मन्नान समलैंगिकों की पत्रिका रूपबान के संपादक थे और वो अमरीकी विकास एजेंसी यूएसएड के लिए भी काम करते थे। पिछले हफ़्ते इसी तरह राजशाही यूनिवर्सिटी के एक प्रोफ़ेसर की भी हत्या कर दी गई थी। हाल के महीनों में बांग्लादेश में एक के बाद एक कई ब्लॉगरों की हत्याएं हुए हैं जिनके पीछे इस्लामी कट्टरपंथियों का हाथ माना जाता है।
विज्ञापन


बांग्लादेश में अमरीकी राजदूत मारसिया बर्नीकेट ने कहा, "जुलहास मन्ना और एक अन्य बांग्लादेशी युवक की हत्या से मैं बहुत व्यथित हूं" उन्होंने कहा, "हम इस तरह की हिंसा से नफरत करते हैं और हम बांग्लादेश की सरकार से कड़े शब्दों में उन अपराधियों को पकड़ने की अपील करते हैं जिन्होंने ये हत्याएं की हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed