फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   less foreigner athletes take part in north korean marathon

इस कारण से उत्तर कोरियाई मैराथन में कम क्यों पहुंचे विदेशी एथलीट

Mon, 09 Apr 2018 04:40 PM IST
बीबीसी, हिंदी
बीबीसी, हिंदी Updated Mon, 09 Apr 2018 04:40 PM IST
विज्ञापन
 less foreigner athletes take part in north korean marathon

उत्तर कोरिया के प्योंगयांग में होने वाली सालाना मैराथन में इस साल भी सैकड़ों विदेशी शामिल हुए, लेकिन विदेशी धावकों की संख्या पिछले साल की तुलना में आधी ही रही। माना जा रहा है कि अमरीका की ओर से लगाए गए ट्रैवल बैन और परमाणु युद्ध के खतरे के चलते इस बार पश्चिमी देशों के धावक कम पहुंचे। रविवार को संपन्न हुई इस मैराथन कुल 429 विदेशी धावकों ने हिस्सा लिया जबकि 2017 में विदेशी धावकों की संख्या 1000 थी। ये मैराथन किम द्वितीय सुंग स्टेडियम से शुरू हुई और किंम द्वितीय सुंग स्क्वायर पर खत्म हुई।

विज्ञापन


इस मैराथन के विजेता उत्तर कोरियाई धावक री कांग बूम रहे, जिन्होंने दो घंटे, 12 मिनट और 53 सेकेंड में रेस को पूरा किया। री ने रेस जीतने के बाद कहा, "मुझे इस बात की खुशी है कि मैं लोगों की उम्मीद पर खरा उतरा।" पुरुषों के वर्ग में अफ्रीकी देशों के 13 एथलीट शामिल हुए। वहीं महिला वर्ग का खिताब उत्तर कोरिया की ही हेम ग्यांग ने जीता, जिन्होंने दो घंटे, 27 मिनट और 24 सेकेंड का समय निकाला। उनकी जुड़वां बहन किम हे सोंग इस रेस महज कुछ ही सकेंड उनसे पीछे रहीं।
विज्ञापन


इस साल की रेस को एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल मैराथन्स एंड डिस्टेंस रेसेज के साथ साथ इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एथलेटिक फ़ेडरेशन एक्रीडिटेड से मान्यता मिली हुई थी। उत्तर कोरिया में ये समय विदेशी सैलानियों के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है। इस मौसम में आम तौर पर पश्चिमी देशों से करीब 5000 लोग उत्तर कोरिया पहुंचते हैं जिसमें 20 फीसदी हिस्सा अमेरिकी पर्यटकों का होता है। ये मैराथन हर साल उत्तर कोरिया के संस्थापक किम-द्वितीय सुंग के जन्मदिन के जश्न के तौर पर आयोजित की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed