{"_id":"58e256424f1c1bbf6e5b4ed9","slug":"leopard-near-runway-shuts-down-nepal-international-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए के कारण बंद करना पड़ा नेपाल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
तेंदुए के कारण बंद करना पड़ा नेपाल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट
amarujala.com- presented by: रोहित कुमार पोरवाल
Updated Mon, 03 Apr 2017 07:36 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : getty
नेपाल के एकमात्र अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के रनवे पर एक तेंदुए के कारण विमानों के संचालन में बाधा उत्पन्न हुई जिसकी वजह से उसे 3-4 घंटे के लिए बंद करना पड़ा।
विज्ञापन
टीआईए प्रवक्ता प्रेम नाथ ठाकुर ने बताया कि काठमांडू में त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बुद्धा एयर के पायलट ने सुबह के लगभग 7:45 बजे रनवे पर तेंदुए को देखे जाने की जानकारी दी।
विज्ञापन
तेंदुआ रनवे के पास नाले से गायब हो गया। उसकी तलाशी में जांच अभियान जारी है। पुलिस, शिकारियों और वन अधिकारियों के साथ सुरक्षा एजेंसियां भी मौके पर तैनात हो गई हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि त्रिभुवन एयरपोर्ट का एक हिस्सा शहर की ओर है तो वहीं पिछला हिस्सा जंगल से जुड़ा हुआ है। लगभग 3-4 घंटे की तलाशी के बाद एयरपोर्ट को चालू किया गया, इस वजह से काफी उड़ानों में देरी भी हुई।