{"_id":"e0083bba5d66512a2e04cd616c3241cc","slug":"lee-kuan-yew-passes-away-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगापुर की तस्वीर बदलने वाले ली कुआन नहीं रहे","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
सिंगापुर की तस्वीर बदलने वाले ली कुआन नहीं रहे
Updated Mon, 23 Mar 2015 01:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगापुर को छोटे बंदरगाह से कारोबार का वैश्विक केंद्र बनाने वाले ली कुआन यू का निधन हो गया है। वे 91 वर्ष के थे। ली कुआन यू 31 वर्ष तक सिंगापुर के प्रधानमंत्री रहे और वर्ष 2011 तक सरकार में सक्रिय रहे।
विज्ञापन
सिंगापुर की समृद्धि का सारा श्रेय ली कुआन यू को दिया जाता है। हालांकि सत्ता पर लगातार काबिज रहने के लिए उनकी आलोचना भी की जाती है।
उनके शासन के दौरान अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर कठोरता के साथ प्रतिबंध लगाया गया और अदालतों ने उनके राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाया।
ली कुआन यू के बेटे ली सिएन लूंग सिंगापुर के मौजूदा प्रधानमंत्री हैं। प्रधानमंत्री के प्रेस सचिव ने उनके निधन की घोषणा की।
उनके कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि सिंगापुर जनरल हॉस्पिटल में सोमवार स्थानीय समयानुसार तड़के 3.18 बजे ली कुआन ने अंतिम सांस ली।