{"_id":"5b6bda134f1c1bee748b8b07","slug":"leaning-tower-of-pisa-is-continue-to-declination","type":"story","status":"publish","title_hn":"845 साल पहले हुआ था झुकी हुई मीनार का निर्माण, बनने में लगे थे 200 साल","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
845 साल पहले हुआ था झुकी हुई मीनार का निर्माण, बनने में लगे थे 200 साल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीसा
Updated Thu, 09 Aug 2018 11:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज के दिन 1173 में इटली के पीसा की झुकी हुई मीनार का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। मीनार की नींव रखे जाने के बाद से ही इसका झुकना शुरू हो गया था। बलुआ मिट्टी पर खड़ी इस मीनार का 800 सालों तक झुकना बढ़ता गया। कई आर्किटेक्ट्स और इंजीनियरों ने इस मीनार को और झुकने से बचाने की कोशिशें कीं। उनकी यह कोशिशें आज भी जारी हैं।
विज्ञापन
आज तक कोई भी इस मीनार के झुकने की ठोस वजहों का पता नहीं लगा पाया है। इस मीनार को बनाने का विचार बेर्टा नाम की महिला की वसीयत से आया था। बेर्टा ने अपनी वसीयत में 60 सिक्के छोड़े थे। 1172 में उसकी मौत के बाद उन्हीं सिक्को से मीनार बनाने के लिए पत्थर खरीदे गए। इसके बाद संगमरमर और चूना पत्थरों से मीनार को बनवाने का काम शुरू हुआ।
विज्ञापन
इस मीनार की नींव करीब पांच फीट गहरे एक गोल गड्ढे में रखी गई है। जिसमें मिट्टी, महीन बालू और सीपियां भरी गई हैं। खिसकने वाले आधार के कारण बीसवीं सदी के अंत तक यह मीनार 5.5 डिग्री झुक गई। इसे मरमम्त करके 4 डिग्री पर लाने में सफलता प्राप्त हो चुकी है।
विज्ञापन