फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Lawyer of Asia Bibi went to Netherlands, said it is not possible to live in Pakistan for now

नीदरलैंड गए आसिया बीबी के वकील, बोले- ऐसी स्थितियों में पाकिस्तान में रहना संभव नहीं

Mon, 05 Nov 2018 11:21 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 05 Nov 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
Lawyer of Asia Bibi went to Netherlands, said it is not possible to live in Pakistan for now

ईशनिंदा के आरोप में मृत्युदंड की सजा पाने वाली आसिया बीबी का केस लड़ने वाले पाकिस्तानी वकील सैफ उल मलूक ने सोमवार को कहा कि उन्हें मजबूरन अपनी जान बचाने के लिए नीदरलैंड जाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें यह भी नहीं पता कि आसिया बीबी फिलहाल कहां हैं। 

विज्ञापन


मलूक ने कहा कि स्थानीय संयुक्त राष्ट्र के स्टाफ ने शनिवार को उनसे देश छोड़ने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा, 'मुझे मेरी इच्छा के विपरीत विमान में बैठाया गया। मैं इससे खुश नहीं हूं। मैं ज्यादा खुश होता यदि मैं उनके (आसिया बीबी) साथ होता, लेकिन सबने कहा कि मैं मुख्य निशाना हूं।'
विज्ञापन


आसिया बीबी कहां हैं के सवाल पर मलूक ने कहा कि यह सवाल संयुक्त राष्ट्र के लोगों से पूछा जाना चाहिए, सुरक्षा कारणों का हवाला देकर वो लोग मुझे उनका पता नहीं बता रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed