फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   China started for lost aircraft search in its boundry

चीन ने अपने यहां विमान की खोज शुरू की

Tue, 18 Mar 2014 03:21 PM IST
Updated Tue, 18 Mar 2014 03:21 PM IST
विज्ञापन
China started for lost aircraft search in its boundry

चीन का कहना है कि उसने अपने भूभाग में मलेशिया एयरलाइंस के लापता विमान की खोज शुरू की है जबकि ऑस्ट्रेलिया ने विमान की खोज के लिए दक्षिणी हिस्से पर ध्यान केंद्रित किया है। विमान 8 मार्च को उड़ान भरने के दो घंटे के भीतर ही लापता हो गया था और अब तक उसका पता नहीं चला है। विमान पर चालक दल के सदस्यों समेत 239 लोग सवार थे।

विज्ञापन


चीन ने कहा है कि विमान पर सवार चीनी यात्रियों से संबंधित ऐसे कोई प्रमाण नहीं मिलते हैं जिससे विमान लापता होने में किसी 'आतंकी गतिविधि' का पता चलता हो। कुआलालंपुर से बीजिंग के लिए उड़ान भरने वाले इस विमान पर 153 चीन यात्री सवार थे। विमान को खोजने के प्रयास में 26 देश शामिल हैं।
विज्ञापन


मलेशिया का कहना है कि विमान को जानबूझ कर मोड़ा गया था और संभव है कि उसकी तत्कालीन स्थिति से उसे उत्तरी या फिर दक्षिणी दिशा में ले जाया गया हो। इसे दो मुख्य वायुक्षेत्रों में खोजा जा रहा है जिनमें से एक कजाकस्तान और तुर्कमेनिस्तान की सीमा से लेकर उत्तरी थाईलैंड तक है तो दूसरा इंडोनेशिया से लेकर हिंद महासागर की तरफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेर‌िकी जहाज

China started for lost aircraft search in its boundry

इस बीच अमेर‌िका ने कहा है कि वो मलेशियाई विमान की खोज में लगे नौसेना के एक जहाज़ को वापस बुला रहा है।

अमेर‌िकी नौसेना का कहना है कि इस क्षेत्र में उसके दो निगरानी विमान हैं और चूंकि खोज अभियान का दायरा काफ़ी बढ़ चुका है, इसलिए निगरानी विमान की तैनाती ही ज़्यादा सही है।

मलेशियाई सरकार से बातचीत के बाद अमरीका ने पश्चिमी आस्ट्रेलिया में अपने एक निगरानी विमान को तैनात किया है, ताकि दक्षिणी हिंद महासागर में जारी खोज में मदद की जा सके। मलेशिया एयरलाइंस के इस विमान की तलाश में 26 देशों से मदद मांगी गई है।

मलेशिया एयरलाइंस के सीईओ अहमद जौहरी याह्या ने संवाददाताओं को बताया है कि शुरूआती जांच से संकेत मिलते हैं कि सह-पायलट अब्दुल हमीद सामान्य ढंग से कहा था, "सब ठीक है, शुभ रात्रि" और इसके थोड़ी ही देर बाद विमान ओझल हो गया।

आख़िरी संदेश

China started for lost aircraft search in its boundry

हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि ये आख़िरी शब्द विमान की निगरानी प्रणाली को बंद करने के पहले सुनाई दिए थे या बाद में। अधिकारियों का मानना है कि विमान की संवाद प्रणाली को जानबूझकर बंद कर दिया गया था।

विमान ने आठ मार्च को स्थानीय समय के मुताबिक़ रात 12 बजकर 40 मिनट पर क्लिक करें उड़ान भरी और रात एक बजकर 19 मिनट पर मलेशियाई हवाई क्षेत्र को पार करते ही ये एयर ट्रैफिक कंट्रोलर के नियंत्रण से बाहर चल गया।

अहमद जौहरी ने कहा, "हमें नहीं पता है कि इसके बाद कब विमान की संचार प्रणाली बंद हो गई।" एयर ट्रैफिक कंट्रोलर की स्क्रीन से रात एक बजकर 21 मिनट पर विमान ओझल हो गया। इस समय विमान दक्षिणी चीन सागर के ऊपर था।

मलेशियाई प्रधानमंत्री नजीब रज़ाक ने शनिवार को कहा था कि उपग्रह और रडार से मिले सबूत बताते हैं कि विमान ने रास्ता बदल लिया था और यह क़रीब सात घंटों तक उड़ता रहा।

ये थे वो आख‌िरी शब्द

China started for lost aircraft search in its boundry

मलेशियाई अधिकारियों का मानना है कि लापता विमान से ग्राउंड कंट्रोलर को जो आख़िरी शब्द सुनाई दिए थे वो सह-पायलट के थे।

विमान से आख़िरी बार संदेश मिला था कि 'सब ठीक है। शुभ रात्रि', लेकिन इसके क़रीब 14 मिनट बाद ही विमान एयर ट्रैफिक कंट्रोलर की स्क्रीन से ओझल हो गया।

जांचकर्ता अब इस आशंका पर भी विचार कर रहे हैं कि संभव है कि विमान को गायब करने में चालक दल की मिलीभगत रही हो। विमान की खोज के दायरे को बढ़ाकर दो विशाल हवाई गलियारों तक कर दिया गया है।

कुआलालंपुर से बीजिंग के लिए आठ मार्च को उड़ान भरने वाले इस विमान में 239 लोग सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed