{"_id":"593f87591126f4c60b8b52b0","slug":"landslides-in-bangladesh-26-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश में दो जगहों पर लैंडस्लाइड, 35 लोगों की मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
बांग्लादेश में दो जगहों पर लैंडस्लाइड, 35 लोगों की मौत
amarujala.com- Presented by : अरविंद कुमार
Updated Tue, 13 Jun 2017 01:24 PM IST
विज्ञापन
सांंकेतिक तस्वीर
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश में बंदरबन के चटगांव पहाड़ी इलाकों में सोमवार रात भूस्खलन होने से 35 लोगों की मौत हो गई। भारी बारिश को भूस्खलन की वजह बताया गया जा रहा है।
विज्ञापन
बंदरबन के कालाघाट और लेमूजीरी क्षेत्र में भूस्खलन से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई जिनमें तीन बच्चे शामिल हैं। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि जब दो लोग अपने घर के पास बने नाले को साफ करने गए तभी भूस्खलन हो गया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के मुताबिक, ये भूस्खलन सोमवार रात करीब 1 बजे हुआ था जिसमें कॉलेज के एक छात्र की मौत हो गई। भारी बारिश के चलते भूस्खलन में 35 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है। वहीं, बचाव कार्य में लगे दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया दो लोग अभी भी ढूंढे नहीं जा सके हैं।
विज्ञापन
घायलों में रेबा त्रिपुरा 22, मीतू बरुआ 5, शोवो बरुआ 4 और लता बरुआ 2 की पहचान हो चुकी है।