फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   landslide in nepal

नेपाल में भारी भूस्खलन से दर्जनों घर तबाह

Sat, 02 Aug 2014 12:32 PM IST
Updated Sat, 02 Aug 2014 12:32 PM IST
विज्ञापन
landslide in nepal

नेपाल में भारी भूस्खलन में दर्जनों घर दब गए हैं। पुलिस का कहना है कि राजधानी काठमांठू के नजदीक चार शव पाए गए हैं और उन्हें लगता है कि अभी और शव मिल सकते हैं।

विज्ञापन


भूस्खलन की वजह से सुनकोशी नदी की धारा अवरुद्ध हो गई जिसकी वजह से हजारों लोगों को अपना घर खाली करना पडा है।

ये लोग पानी के बढते स्तर की वजह से किसी ऊंची सुरक्षित जगह पर जा रहे हैं क्योंकि नदी के किनारे से लगे घर सुरक्षित नहीं हैं।

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि सेना के तकनीशियनों को नदी के अवरोध को हटाने के लिए भेजा जाएगा।

इस घटना से प्रभावित लोगों के राहत और बचाव के लिए सैन्य बलों को भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed