{"_id":"4933adcfc5a61e4f82e1bdfef4f9f6a7","slug":"kurds-retake-strategic-mountain-from-isis-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"इराक: ISIS से छिनी एक अहम पहाड़ी","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
इराक: ISIS से छिनी एक अहम पहाड़ी
Updated Sun, 07 Sep 2014 11:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी इराक में कुर्द लड़ाकों ने अमरीकी हवाई हमले के सहयोग से सामरिक महत्व की एक पहाड़ी को इस्लामिक स्टेट (आईएस) के कब्जे से छुड़ा लिया है।
विज्ञापन
आईएस ने पिछले महीने माउंट जारतक पर कब्जा किया था। इस पहाड़ी से मोसुल तक के मैदानी भूभाग पर नजर रखी जा सकती है।
कुर्द पेशमर्गा लड़ाके धीरे-धीरे माउंट ज़ारतक की तरफ़ बढ़ रहे थे और इसमें उन्हें अमरीकी वायुसेना का सहयोग मिल रहा था।
मोसुल सुन्नी बहुल शहर है और कुर्द लड़ाकों ने कहा है कि उनका इस शहर को आईएस लड़ाकों से मुक्त कराने का कोई इरादा नहीं है।
इराक़ में मौजूद बीबीसी संवाददाता जिम म्यूर के मुताबिक कुर्द लड़ाकों ने माउंट ज़ारतक पर एक छोटी लेकिन भीषण लड़ाई के बाद फिर से कब्जा कर लिया। इस लड़ाई में आईएस के 30 लड़ाके मारे गए।
विज्ञापन
हमारे संवाददाता का कहना है कि आस पास के गांवों में अब भी आईएस का क़ब्ज़ा है लेकिन वे कुर्द लड़ाकों की दया पर निर्भर हैं।
कुर्द लड़ाकों ने निनेवेह के पूरे मैदानी भूभाग पर अपना आधिपत्य जमा लिया है। चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट ने इराक़ और सीरिया के कई हिस्सों पर क़ब्ज़ा कर लिया है।
विज्ञापन