{"_id":"5cf300fdbdec22078d33084d","slug":"kp-oli-gives-prime-minister-narendra-modi-an-invitation-to-visit-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"केपी ओली ने दिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नेपाल आने का निमंत्रण ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
केपी ओली ने दिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नेपाल आने का निमंत्रण
Sun, 02 Jun 2019 04:19 AM IST
Avdhesh Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Sun, 02 Jun 2019 04:19 AM IST
विज्ञापन
K.P. Sharma Oli
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी को नेपाल यात्रा करने का निमंत्रण दिया है। ओली, भारत के प्रधानमंत्री के रूप में मोदी की दूसरी पारी के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए अन्य बिम्सटेक देशों के नेताओं के साथ नई दिल्ली की दो दिवसीय यात्रा पर आए थे।
बिम्सटेक में भारत के अलावा, बांग्लादेश, म्यांमार, श्रीलंका, थाईलैंड, नेपाल और भूटान देश शामिल हैं। नेपाल के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने उनका निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। शुक्रवार को नेपाल लौटे ओली ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के दौरान उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाने की प्रतिबद्धता जताई है।
नेपाल के विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में बताया कि ‘उन्होंने (ओली) मोदी के सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं हैं। दोनों प्रधानमंत्रियों ने अपने-अपने नेतृत्व में नेपाल-भारत संबंधों में हुई प्रगति पर प्रसन्नता जताई है।’ अपने पहले कार्यकाल के दौरान, मोदी ने अगस्त में द्विपक्षीय यात्रा के लिए और नवंबर में सार्क सम्मेलन के लिए दो बार नेपाल का दौरा किया था।