{"_id":"5927f7684f1c1bb876535a10","slug":"know-these-three-person-who-are-behind-the-weapon-development-programme-of-north-korea","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, इन तीनों ने किम जोंग उन के साथ मिल उत्तर कोरिया को दिए आधुनिक हथियार ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
जानिए, इन तीनों ने किम जोंग उन के साथ मिल उत्तर कोरिया को दिए आधुनिक हथियार
amarujala.com- Presented by: sharad mishra
Updated Fri, 26 May 2017 03:14 PM IST
विज्ञापन
किम जोंग उन तीन सहयोगियों के साथ
- फोटो : रायटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने हाल ही में मिसाइल और न्यूक्लियर परीक्षण किए हैं। आधुनिक मिसाइलों के सफल परीक्षण में किम जोंग उन के साथ तीन अन्य व्यक्तियों ने भी अहम भूमिका निभाई है। देश के पूर्व एयरफोर्स जनरल री प्योंग-चोल, वरिष्ठ रॉकेट वैज्ञानिक किम जोंग-सिक तथा हथियार विकास और उपलब्धता मामलों के प्रमुख जंग चांग-हा ने उत्तर कोरिया के मिसाइल कार्यक्रम में सक्रिय योगदान दिया है।
ये तीनों उत्तर कोरिया के लिए काफी महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मिसाइल के सफल प्रक्षेपण के बाद किम जोंग उन ने मुस्कान के साथ इन तीनों को गले लगाया। उत्तर कोरिया के रहस्यमयी मिसाइल प्रोग्राम के मुख्य सूत्रधारों में शामिल इन तीनों पर पश्चिम देशों का मीडिया गहरी नजर रखा हुआ है।
परीक्षण के ठीक बाद इनमें से दो अधिकारी तो किम के साथ उनके प्रायवेट प्लेन गोशॉक-1 से रवाना हुए। इस प्लेन का नाम उत्तरी कोरिया के नेशनल बर्ड के नाम पर रखा गया है।
विज्ञापन
किम जोंग उन ने ब्यूरोक्रेसी के बजाए इन तीनों तकनीक विशेषज्ञों को अपने काफी नजदीक रखा है। यह तीनों किम जोंग उन से सीधे मुलाकात कर सकते हैं। उन्हें बेहिचक सलाह दे सकते हैं। इन तीनों में से किम जोंग सिक और जंग तो साधारण परिवार से ताल्लुकात रखते हैं। वैसे कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी प्रतिष्ठित परिवार के हैं। उल्लेखनीय है कि किम जोंग उन अपने पिता से विपरीत नई पीढ़ी के लोगों से राय मशविरा कर रहे हैं।
देश में सत्ताधारी पार्टी के वर्कर, सेना तथा वैज्ञानिक तीनों मिलकर देश को आधुनिक हथियारों से लैस करने में योगदान दे रहे हैं। दुनिया में अलग थलग पड़े उत्तर कोरिया ने पिछले एक साल में दो न्यूक्लियर परीक्षण और दर्जनों मिसाइल परीक्षण कर चुका है। यह सभी संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों का सरासर उल्लंघन है।