फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Know how the North Korea and the US relationship become turbulent in 8 months

जानिए, 8 महीनों में कैसे तल्ख होते गए नॉर्थ कोरिया और अमेरिका के रिश्ते...

Tue, 05 Sep 2017 01:39 PM IST
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी Updated Tue, 05 Sep 2017 01:39 PM IST
विज्ञापन
Know how the North Korea and the US relationship become turbulent in 8 months
किम जोंग-उन और ट्रंप

नॉर्थ कोरिया के अब तक के सबसे 'खतरनाक' हाइड्रोजन बम का सामना करने के लिए अमेरिका और साउथ कोरिया ने अपनी कमर कस ली है। परमाणु परीक्षण करने के दो दिन बाद दक्षिण कोरिया ने नॉर्थ कोरिया को चेतावनी दी और समुद्र में कार्रवाई के खिलाफ कड़ा संदेश देते हुए एक बड़ी ‘लाइव फायर’ प्रैक्टिस की। आपको बता दें कि उत्तर कोरिया, अमेरिका और साउथ कोरिया के बीच यह मामला धीरे-धीरे तूल पकड़ता जा रहा है। जानें पिछले 9 महीनों में कब और कैसे बढ़ता गया तनाव... 

विज्ञापन


जानें कब, क्या हुआ ?

सितंबर 2107

- परमाणु हथियारों के परीक्षण पर अड़ियल रवैया अपनाने वाले नॉर्थ कोरिया के खिलाफ वैश्विक स्तर पर कार्रवाई करने की तैयारी चल रही है। जर्मन चासंलर एजेंला मार्केल और यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने माना की नॉर्थ कोरिया के खिलाफ यूएन को सख्त कदम उठाने चाहिए।

विज्ञापन


-  नॉर्थ कोरिया के परमाणु परीक्षण के जवाब में अमेरिका ने एक बड़ा कदम उठाया है। व्हाइट हाउस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार ट्रंप ने कहा कि वह अमेरिका द्वारा साथ कोरिया को कई अरब डॉलर के सैन्य हथियार एवं उपकरण की बिक्री की मंजूरी देने के इच्छुक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- नॉर्थ कोरिया के हाइड्रोजन बम के परीक्षण के बाद संयुक्त राष्ट्र ने यूनाइटेड नेशन्स सिक्योरिटी काउंसिल की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। नॉर्थ कोरिया के हाइड्रोजन बम के परीक्षण को संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने इसे सुरक्षा के लिए खतरा बताया है।

- उत्तर कोरिया के हाइड्रोजन बम परीक्षण के बाद अमेरिका के रक्षा सेक्रेटरी जिम मैटीस ने रविवार को उत्तर कोरिया को चेतावनी देती है। उन्होंने कहा कि अगर उत्तर कोरिया अमेरिका के खिलाफ कोई हरकत करता है, तो उसे "भारी सैन्य प्रतिक्रिया" झेलनी पड़ेगी।

- जापान और अमेरिका के विरोध के बीच रविवार को उत्तर कोरिया ने दावा किया कि उसने हाइड्रोजन बम का सफल परीक्षण कर लिया है। इस परमाणु परीक्षण के चलते 9.8 तीव्रता के झटके महसूस किए गए हैं। दावा है कि उत्तर कोरिया का यह परीक्षण पिछले परीक्षण की तुलना में 5-6 गुना अधिक ताकतवर था।

फिर सनका किम जोंग और जापान की तरफ दाग दी मिसाइल

Know how the North Korea and the US relationship become turbulent in 8 months
North Korea

अगस्त 2017

- पिछले दिनों नॉर्थ कोरिया का तानाशाह किम जोंग फिर से सनक गया और जापान की तरफ मिसाइल दाग दी। बताया जा रहा है कि किम जोंग ने ये ताजा मिसाइल परीक्षण किया, जिसमें मिसाइल जापान के ऊपर से गुजरी और जापान के एक द्वीप के पास उत्तरी प्रशांत महासागर में जाकर गिरी है।

- उत्तर कोरिया का कहना है कि जापान के ऊपर से मिसाइल दागना प्रशांत क्षेत्र में उसकी सैन्य कार्रवाई का 'पहला कदम' है। उत्तर कोरिया की कार्रवाई को भविष्य में और ऐसे कदमों के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

- नॉर्थ कोरिया द्वारा मंगलवार को किए गए परमाणु परीक्षण के ठीक बाद संयुक्त राष्ट्र ने एक बार फिर दनिया के तमाम देशों से अपील की है। यूएन ने कहा है कि परमाणु परीक्षण पर जल्द पाबंदी लगाने की जरूरत है।

विकल्प के तौर पर मौजूद है उत्तर कोरिया पर सैन्य कार्रवाई

-
दक्षिण कोरिया की सेना ने बताया कि उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी तट से 'कई प्रोजेक्टाइल' समुद्र में दागे हैं। दक्षिण कोरिया के अधिकारियों के मुताबिक ये मिसाइल उत्तर कोरिया के गांगवॉन प्रांत से दागी गई और इन्होंने क़रीब 250 किलोमीटर की दूरी तय की।

- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक शीर्ष सैन्य सलाहकार ने कहा है कि उत्तर कोरिया पर सैन्य कार्रवाई विकल्प के तौर पर मौजूद है, लेकिन यह 'भयंकर' होगा।जनरल जोसेफ डनफर्ड ने चीन के दौरे पर यह बात कही।

- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया को धमकी भरी चेतावनी दी है। चेतावनी जारी करते हुए ट्रंप ने कहा कि अगर प्योंगयांग 'अविवेकपूर्ण' कार्रवाई करता है तो परमाणु हथियार संपन्न देश के खिलाफ सैन्य समाधान के इस्तेमाल की 'तैयारी' है।

- उत्तर कोरिया को चेतावनी देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अगर नॉर्थ कोरिया ने यूएस को धमकाने की कोशिश की तो उसे ऐसी आग से होकर गुजरना पड़ेगा जैसी दुनिया ने पहले कभी नहीं देखी होगी। मंगलवार को जापान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि नॉर्थ कोरिया के परमाणु हथियार आधुनिक हैं। 

एक महीने में उत्तर कोरिया ने किया दूसरा मिसाइल परीक्षण, निशाने पर अमेरिका

Know how the North Korea and the US relationship become turbulent in 8 months
मिसाइल

जुलाई 2017

- अमेरिका और अंतरराष्ट्रीय दबावों को ताक पर रख उत्तर कोरिया ने मिसाइल परीक्षण जारी रखा और एक महीने के अंदर यह दूसरा इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण किया। इससे पहले 4 जुलाई को उत्तर कोरिया ने अपना पहला इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया था।

- इस बार के परीक्षण के बाद उत्तर कोरिया के मिसाइल हमले की सीमा अमेरिका तक पहुंच गई। इस मिसाइल टेस्ट के बाद कोरियन प्रायद्वीप में तनाव बढ़ गया । उत्तर कोरिया ने यह मिसाइल परीक्षण उस वक्त किया, जब अमेरिकी कांग्रेस ने रूस, ईरान और उत्तर कोरिया पर नए प्रतिबंध लगाने के पक्ष में वोट किया था। 


जून 2017
-  नॉर्थ कोरिया की कैद से रिहा हुए अमेरिकी स्टूडेंट की मौत हो गयी थी। नॉर्थ कोरिया में 15 साल की सजा दिए गए अमेरिकी कॉलेज स्टूडेंट को कोमा में चलने की वजह से 13 जून को उसे रिहा कर दिया था।

- उत्तर कोरिया की कैद से लौटे अमेरिकी छात्र की मौत से उपजे तनाव के बीच उत्तर कोरिया ने एक और भड़काने वाली बात कही। प्योंगयांग के सरकारी समाचार पत्र रोडोंग सिनमन ने ट्रंप को सनकी कहा।

साउथ कोरिया के नए राष्ट्रपति बने मून जे इन, नॉर्थ कोरिया से सुधारेंगे रिश्ते!

Know how the North Korea and the US relationship become turbulent in 8 months
मून जाए-इन

मई 2017
- मई में मून जे इन के रूप में साउथ कोरिया को नया राष्ट्रपति मिला। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जहां एक तरफ नॉर्थ कोरिया को मुंह की दिखाना चाहते हैं, तो वहीं मून उससे संबंध सुधारने की बात करते रहे हैं।


अप्रैल 2017
- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को उत्तर कोरिया पर नए प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। ऐसे में सुरक्षा परिषद को इसे गंभीरता से लेना चाहिए।


मार्च 2017 
- मार्च 2017 में नॉर्थ कोरिया को करारा जवाब देने के लिए अमेरिका ने भी साउथ कोरिया में अपनी मिसाइल तैनात कर दी।

- इसी बीच भ्रष्टाचार के सनसनीखेज आरोपों के बाद राष्ट्रपति पार्क गेउन-हे को दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति पद से बेदखल कर दिया गया।


फरवरी 2017
- किम जोंग की इस चेतावनी के जवाब में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि वह पूरी मजबूती के साथ नॉर्थ कोरिया का सामना करेंगे।

- इसी बीच फरवरी में ही मलेशिया के कुआलालंपुर एयरपोर्ट के बाहर किम जोंग के सौतेले भाई की हत्या हो गई थी।


जनवरी 2017
-
जनवरी 2017 में नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने कहा कि उत्तर कोरिया जल्द ही एक ऐसी मिसाइल तैयार करने वाला है जो अमेरिका पर हमला करने में सक्षम होगा।

कैसी है स्थिति ?

इस मामले में स्थिति तब और तनावपूर्ण हो गई जब अगस्त में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने नॉर्थ कोरिया के खिलाफ आपात बैठक बुलाई और उत्तर कोरिया से अंतरराष्ट्रीय नियमों को मानने की अपील की। आपको बता दें कि इस दौरान नॉर्थ कोरिया के परमाणु परीक्षण को रोकने के लिए ना ही कोई सही अप्रोच किया गया और ना ही कोई सख्त कदम उठाया गया। इसलिए दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता ही गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed