फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Knock the bird flu in Japan one's again

जापान में बर्ड फ्लू से दहशत, मारी जाएंगी एक लाख से ज़्यादा मुर्गियां

Mon, 14 Apr 2014 11:49 AM IST
Updated Mon, 14 Apr 2014 11:49 AM IST
विज्ञापन
Knock the bird flu in Japan one's again

जापान में साल 2011 के बाद एक बार फिर से बर्ड फ्लू का मामला सामने आया है। जिसके बाद अधिकारियों ने लगभग एक लाख 12 हज़ार मुर्गियों को मारने का आदेश जारी किया है।

विज्ञापन


दक्षिणी जापान में कुमामोटो के एक पोल्ट्री फार्म में एच-5 बर्ड फ्लू संक्रमण के फैलने से एक हज़ार से ज़्यादा मुर्गियां मर गईं थी, जिसके बाद यह आदेश जारी किया गया।
विज्ञापन


इस पोल्ट्री फार्म में 56 हज़ार मुर्गियां थीं। शनिवार को जब अचानक मुर्गियों की मौत होने लगी तो फार्म के मालिक ने अधिकारियों को सूचित किया।

संक्रमण का बढ़ा ख़तरा

Knock the bird flu in Japan one's again

मुर्गियों का जब डीएनए टेस्ट किया गया तो उनमें एच-5 वायरस के होने की पुष्टि हुई। इससे पहले 2011 में जापान के छीबा में बर्ड फ्लू फैला था, जिसके बाद अब ये वहां पहली घटना है।

जापान के कृषि मंत्रालय ने प्रभावित पोल्ट्री फार्मों के तीन किलोमीटर के दायरे में मुर्गियों और अंडो की आपूर्ति और इन्हें ले आने ले जाने पर रोक लगा दी है। प्रमुख कैबिनेट सचिव योशिहिडी शुगा ने कहा है कि संक्रमण को फैलने से रोकने के लिये सरकार सभी उपाय कर रही है।

जापान सरकार पहले से ही एशियाई मुल्कों खासकर दक्षिण कोरिया में लगातार बर्ड फ्लू फैलने के बाद पोल्ट्री फार्म मालिकों को इसके संभावित ख़तरों के प्रति आगाह करती रही है। हालांकि सरकार ने कहा है कि मुर्गियों के मांस या अंडे खाने से इस संक्रमण के इंसानों में फैलने का डर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed