फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Kim Jong wife is the first lady of North Korea

नॉर्थ कोरिया की फर्स्ट लेडी बनीं किम जोंग की पत्नी, शिखर वार्ता में मेलैनिया ट्रंप को देंगी टक्कर

Fri, 20 Apr 2018 03:34 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 20 Apr 2018 03:34 PM IST
विज्ञापन
Kim Jong wife is the first lady of North Korea

अमेरिका से मीटिंग के दौरान खुद को बराबर दिखाने के लिए उत्तर कोरिया हर संभव कोशिश कर रहा है। गुरुवार को किम जोंग ने अपनी पत्नी री सोल जू को फर्स्ट लेडी घोषित कर दिया। उन्होंने ऐसा इसलिए किया जिससे ट्रंप से मीटिंग के दौरान उनकी पत्नी मेलैनिया और री सोल बराबरी में रहें। 

विज्ञापन


दरअसल किम जोंग अपनी पत्नी का स्टेटस भी बढ़ाना चाहते थे। जिससे मेलैनिया के साथ बैठकर उनकी पत्नी छोटा महसूस न करें। आपको बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और किम जोंग के बीच मई में शिखर वार्ता होनी है।  
विज्ञापन


आपको बता दें कि री सोल जू हाल में किम के साथ कई इवेंट्स में शामिल हुई हैं, लेकिन सार्वजनिक तौर पर वह चीनी कलाकारों द्वारा प्रस्तुत बैले परफॉर्मेंस में नजर आई थीं। मीडिया ने इस इवेंट के बाद उन्हें 'रिस्पेक्टेड फर्स्ट लेडी' का नाम दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल आखिरी बार यह स्टेटस 1974 में उत्तर कोरिया के संस्थापक किम द्वितीय संग की दूसरी पत्नी किम सोंग को मिला था। आपको बता दें कि तीन बच्चों की मां 29 वर्षीय री सोल हाई प्रोफाइल महिला के रुप में प्रसिद्ध हो चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed