{"_id":"599d18334f1c1b70568b46d8","slug":"kim-jong-un-orders-production-of-more-rocket-engines","type":"story","status":"publish","title_hn":"युद्ध की तैयारी में जुटा नॉर्थ कोरिया, किम जोंग के आदेश के बाद रॉकेट इंजन का प्रोडक्शन बढ़ाया","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
युद्ध की तैयारी में जुटा नॉर्थ कोरिया, किम जोंग के आदेश के बाद रॉकेट इंजन का प्रोडक्शन बढ़ाया
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी
Updated Wed, 23 Aug 2017 11:54 AM IST
विज्ञापन
उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका और साउथ कोरिया के बीच चल रहे संयुक्त सैन्य अभ्यास से बौखलाए नॉर्थ कोरिया ने युद्ध के लिए कमर कस लिया है। किम जोंग के आदेश के बाद उत्तर कोरिया युद्ध की तैयारी में जुट गया है और रॉकेट इंजन के साथ-साथ हथियारों के प्रोडक्शन बढ़ा दिए हैं।
विज्ञापन
ज्यादा से ज्यादा रॉकेट इंजन बनाने के आदेश
उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि नॉर्थ कोरियन लीडर किम जोंग उन ने ज्यादा से ज्यादा रॉकेट इंजन और इन्टरकॉन्टिनेन्टल (अंतरमहाद्वीपीय) बैलिस्टिक मिसाइल बनाने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही किम जोंग ने रॉकेट से जुड़े युद्ध के सुझावों पर भी काम करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
पढ़ें:- नॉर्थ कोरिया की चेतावनी, मिलिट्री ट्रेनिंग कर आग में घी डाल रहे हैं अमेरिका-साउथ कोरिया
विज्ञापन
नॉर्थ की आधिकारिक न्यूज एजेंसी केसीएनए ने बताया कि किम जोंग ने हाल ही में केमिकल इंस्टीट्यूट का दौरा किया। उन्होंने इंस्टीट्यूट को सॉलिड फ्यूल से चलने वाले रॉकेट इंजन बनाने के निर्देश दिए हैं।'
आग में घी डाल रहे हैं अमेरिका-साउथ कोरिया
आपको बता दें कि उत्तर कोरिया की नाराजगी को नजरअंदाज करते हुए अमेरिका और दक्षिण कोरिया इन दिनों सालाना सैन्य अभ्यास में जुटे हैं। उत्तर कोरिया ने इस सैन्य अभ्यास की निंदा करते हुए इसे 'आग में घी' डालने जैसा बताया है। हालांकि अमेरिका ने इस सैन्य अभ्यास को रक्षात्मक बताया है लेकिन उत्तर कोरिया इसे हमले की तैयारी के तौर पर देख रहा है।
पढ़ें:- द. कोरिया और अमेरिका के युद्धाभ्यास पर किम जोंग हुआ आग-बबूला, गंभीर नतीजे भुगतने की दी धमकी
उत्तर कोरिया ने कहा कि प्योंगयांग और वाशिंगटन के बीच बढ़ते तनाव के बावजूद अगर अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास किया जाता है तो यह कोरियाई द्वीप के लिए अच्छा नहीं होगा।