फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Kim Jong said, Donald Trump is mentally deranged

अमेरिका पर किम जोंग ने जमकर निकाली भड़ास, कहा- ट्रंप मानसिक तौर पर बीमार

Fri, 22 Sep 2017 10:36 AM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी Updated Fri, 22 Sep 2017 10:36 AM IST
विज्ञापन
Kim Jong said, Donald Trump is mentally deranged
Kim Jong un- Donald Trump

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर जमकर भड़ास निकाली है। जोंग ने ट्रंप को मानसिक तौर पर बीमार कहा है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति के उस बयान का मजाक उड़ाया जिसमें उन्होंने उत्तर कोरिया को पूरी तरह तबाह करने के बारे में कहा था। 

विज्ञापन


पढ़ें: नॉर्थ कोरिया पर ट्रंप ने कसा शिकंजा, आर्थिक प्रतिबंध लगाने का ऑर्डर पास
विज्ञापन


आपको बता दें कि ट्रंप ने गुरुवार को उत्तर कोरिया के व्यापारिक साझेदारों के खिलाफ एक शासनादेश पर हस्ताक्षर कर आर्थिक प्रतिबंध कड़े कर दिए हैं। उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रमों को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दवाब बढ़ा है। जोकि ट्रंप और किम की बयानवाजी से लगातार बढ़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूएन संबोधन में कहा था कि वह 26 मिलियन के देश उत्तर कोरिया को पूरी तरह तबाह कर देंगे। उन्होंने किम जोंग को सुसाइड मिशन पर जाने वाला रॉकेट मैन बताया था।

पढ़ें: उत्तर कोरिया ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान की तुलना कुत्ते से की 

वहीं उत्तर कोरिया ने कहा, ट्रंप के बयान से यह साबित हो गया है कि हमारे परमाणु कार्यक्रम सही रास्ते पर जा रहे हैं। किम जोंग ने कहा कि ट्रंप अपेक्षा से ज्यादा परिणामों का सामना करेंगे। हालांकि जोंग ने यह नहीं बताया कि उनका अगला कदम क्या होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed