{"_id":"5a6531194f1c1b77268b5999","slug":"kim-jong-s-girlfriend-sang-reached-south-korea","type":"story","status":"publish","title_hn":"किम जोंग की EX-गर्ल फ्रेंड दक्षिण कोरिया पहुंची","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
किम जोंग की EX-गर्ल फ्रेंड दक्षिण कोरिया पहुंची
एजेंसी, सियोल
Updated Mon, 22 Jan 2018 09:25 AM IST
विज्ञापन
सांग
शीत ओलंपिक से पहले जांच के लिए उत्तर कोरिया के प्रतिनिधि रविवार को दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल पहुंच गए। इस दल का नेतृत्व कोरिया तानाशाह किम जोंग उन की पूर्व प्रेमिका ह्योन सांग वुल कर रही हैं। पिछले चार साल में प्योंगयांग अधिकारियों का यह पहला दक्षिण कोरिया का दौरा है।
टीवी फुटेज में दिखाया गया है कि उत्तर कोरिया के सबसे लोकप्रिय बैंड मोरांबबोंग गर्ल बैंड की लीडर के नेतृत्व में सात अधिकारी के दल ने बस से भारी सुरक्षा वाली सीमा पार की। फिर ट्रेन से यह दल सियोल पहुंचा। वहां बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद थे, लेकिन सांग ने किसी से बात नहीं की। वह सबसे पहले गागनेउंग पहुंचीं, जहां के पूर्वी शहर में दो संगीत समारोह होना है। सांग कोरिया की स्टार गायिका हैं। उनकी आर्केस्ट्रा टीम में 140 से ज्यादा सदस्य हैं।