फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Kim Jong ready to give up nuclear bomb, said I'm not a nuclear assault man

परमाणु बम त्यागने को तैयार है किम जोंग, कहा- मैं परमाणु हमला करने वाला आदमी नहीं हूं

Sun, 29 Apr 2018 05:17 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 29 Apr 2018 05:17 PM IST
विज्ञापन
Kim Jong ready to give up nuclear bomb, said I'm not a nuclear assault man

उत्तर कोरिया ने अगले महीने परमाणु परीक्षण स्थल बंद करने का वादा किया है और अमेरिकी हथियार विशेषज्ञों को अपने देश में आमंत्रित भी किया है। दक्षिण कोरिया ने रविवार को यह खुलासा किया है। बता दें कि उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जो इन से शुक्रवार को ऐतिहासिक मुलाकात में कोरिया को परमाणु मुक्त बनाने पर सहमति जताई थी। सियोल राष्ट्रपति के प्रवक्ता यून यांग चान ने बताया, मून के साथ शीर्ष सम्मेलन के दौरान किम ने कहा है कि वह मई में परमाणु स्थल को बंद कर देंगे। वहीं अमेरिका, दक्षिण कोरिया के हथियार विशेषज्ञों और पत्रकारों को भी बुलाएंगे ताकि पारदर्शिता के साथ अंतरराष्ट्रीय समुदाय को पूरी प्रक्रिया दिखा सकें। 

विज्ञापन


मैं परमाणु हमला करने वाला आदमी नहीं हूं : किम

यून के मुताबिक किम ने कहा है कि अमेरिका के विचार हमारे बारे में अच्छे नहीं हैं। पर जब एक बार हम बात करेंगे, तो उन्हें महसूस होगा कि मैं ऐसा आदमी नहीं हूं जो अमेरिका या दक्षिण कोरिया पर परमाणु हमला कर देगा। अगर हम अमेरिका के साथ अक्सर मिलेंगे तो विश्वास मजबूत होगा। युद्ध का अंत होगा और हमला न करने का वादा होगा तो हम परमाणु हथियार के साथ क्यों जीएंगे? डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात से पहले किम की इस बात को मिठास घोलने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।  
विज्ञापन


जापान से भी वार्ता को तैयार किम

सियोल अधिकारियों के मुताबिक किम ने कहा कि वे किसी भी वक्त जापान से बातचीत को तैयार हैं। ज्ञात हो कि हाल में टोक्यो को लग रहा था कि कोरिया की सुलह वार्ता से उसे किनारे किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अगले तीन से चार हफ्तों में किम से होगी मुलाकात : ट्रंप 

Kim Jong ready to give up nuclear bomb, said I'm not a nuclear assault man

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया के साथ परमाणु समझौते पर सकारात्मक आशा वक्त की है। ट्रंप ने रविवार को कहा कि अगले तीन से चार हफ्तों में किम से मुलाकात हो सकती है। मिशिगन में चुनाव प्रचार जैसी रैली में ट्रंप ने कहा कि वे उत्तर कोरिया के साथ परमाणु करार कर दुनिया के लिए बड़ा काम करेंगे। 

ट्रंप के पास ज्यादा नहीं सौदेबाजी का मौका

दोनों कोरियाई नेताओं की सफल मुलाकात के बाद ट्रंप के पास किम पर परमाणु कार्यक्रम बंद करने का दबाव बनाने और सौदेबाजी का कम ही मौका है। दोनों नेता पहले ही परमाणु मुक्त कोरिया के लिए राजी हो चुके हैं। हालांकि इसकी समय सीमा और तरीका तय नहीं हुआ है। फिर भी ट्रंप के पास इसका श्रेय लेने का मौका कम ही होगा। सफल शांति वार्ता के बाद मुलाकात के वक्त वह किम पर कम ही दबाव बना पाएंगे। 

परमाणु बम त्यागने को तैयार हैं किम

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपिओ एबीसी न्यूज को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया है कि इस्टर के वक्त पर गुप्त रूप से प्योंगयांग गए थे। वहां उनकी किम से अच्छी बातचीत हुई। किम परमाणु हथियार मुक्ति का रास्ता तैयार करने को राजी हैं। किम ने कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि परीक्षण स्थल बेकार हो गया है। इसलिए हम उसे बंद करने का दिखावा कर रहे हैं। आप वहां आकर देख सकते हैं कि वहां दो सुरंगें हैं। अच्छी स्थिति में हैं और ज्यादा बड़ी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed