फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   killed when taking selfie

सेल्फी खींचने के चक्कर में चली गई जान

Fri, 10 Jul 2015 07:49 AM IST
एजेंसी/मॉस्को।
एजेंसी/मॉस्को। Updated Fri, 10 Jul 2015 07:49 AM IST
विज्ञापन
killed when taking selfie

रूस में सुरक्षित सेल्फी लेने के लिए सरकार ने अभियान चला रखा है, लेकिन इसका असर होता नहीं दिख रहा। सेल्फी लेने के  जुनून की कीमत अब एक रूसी महिला को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। दरअसल 21 वर्षीय रूसी महिला सेल्फी लेने के लिए ब्रिज पर चढ़ गई।

विज्ञापन


जैसे ही उसने सेल्फी लेने के लिए अपना कैमरा निकाला, वैसे ही उसका संतुलन बिगड़ा और वह 40 फुट की ऊंचाई से नीचे गिर पड़ी। इससे उसकी मौत हो गई। एना क्रुपेनिकोव टूरिज्म ग्रेजुएट थी। वह अपने मित्रों के साथ मॉस्को घूमने आई थी। यहां उनकी बस एक ब्रिज पर रुकी।
विज्ञापन


यहां एना अपने ग्रुप से अलग हो गई और सेल्फी लेने के लिए ब्रिज के बाड़े पर चढ़ गई, लेकिन अनियंत्रित होने की वजह से वह गिर पड़ी और उसकी जान चली गई। रूस में यह पहली घटना नहीं है। यहां अब तक खतरनाक फोटो लेने के चक्कर में 10 लोग मारे जा चुके हैं और 100 अब तक घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed