{"_id":"f0f82f7c5cc15691ab03f1d9b8ae61d4","slug":"killed-and-body-burn-on-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"क़त्ल कर शवों को सड़क पर जलाया","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
क़त्ल कर शवों को सड़क पर जलाया
Updated Mon, 20 Jan 2014 01:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक की राजधानी बांगी में जातीय हिंसा में ईसाई समुदाय के लोगों की एक भीड़ ने दो मुस्लिमों की हत्या कर उनका शव सड़क पर ही जला दिया।
विज्ञापन
हत्या करने वालों के गुट ने कहा कि वे अपने इलाके में मुस्लिमों की हत्या जारी रखेंगे।
सेंट्रल अफ़्रीकन रिपब्लिक (सीएआर) पिछले दिनों ख़ुद के 'मैड डॉग' कहने वाले एक ईसाई के एक मुस्लिम की हत्या कर मांस खाने का वीडियो सामने आया था।
फ्रांसीसी और अफ्रीकी यूनियन के जवान जातीय हिंसा पर काबू पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यह हिंसा मुख्यतः मुस्लिम विद्रोहियों के देश पर कब्जा करने के कारण शुरू हुई थी।
विज्ञापन
सीएआर के सांसद सोमवार को एक अंतरिम राष्ट्रपति का चुनाव करने वाले हैं। एक सप्ताह पहले ही विद्रोही नेता मिशेल जोटोडया ने पद छोड़ दिया था।
पिछले साल मार्च में उनके विद्रोही संगठन सेलेका के सरकार का तख्तापटल करने के बाद डजोटोडिआ सीएआर के पहले राष्ट्रपति बने थे।
इस तख्तापलट के कारण गणराज्य में बहुसंख्यक ईसाइयों और अल्पसंख्यक मुस्लिमों के बीच सांप्रदायिक हिंसा शुरू हो गई। हिंसा रोकने में विफल होने पर उन्होंने 11 जनवरी को पद छोड़ दिया।
विज्ञापन
अधिक हिंसा
इसके बाद हालांकि लगा था कि हिंसा थम जाएगी, लेकिन बीते सप्ताह में और अधिक हिंसा की खबरें आईं।
सहायता एजेंसियों ने शुक्रवार को कहा कि मुस्लिमों को पड़ोसी कैमरून ले जाते समय उनके दल पर किए गए हमले में कम से कम 20 लोग मारे गए।
रविवार को हुए हमले में ईसाई समुदाय की भीड़ ने दो मुस्लिमों की हत्या कर उनका शव राजधानी के एक गोलचक्कर पर जला दिया।
उन्होंने बीबीसी के थॉमस फेसी से कहा कि वे पिछली रात एक ईसाई व्यक्ति की मौत का बदला ले रहे थे। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि मारे गए मुस्लिम किसी गुट से थे या फिर केवल मुस्लिम होने के कारण उनको निशाना बनाया गया।
अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति ने कहा कि उसने राजधानी बांगी में गंभीर रूप से घायल कम से कम 25 लोगों को अस्पताल पहुंचाया है।
और फैली
रेड क्रॉस के कार्यकर्ताओं ने पिछले 48 घंटे में 50 शव बरामद किए हैं।
जिनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय से जारी एक बयान में रेड क्रॉस ने कहा कि ताजा सांप्रदायिक हिंसा देश के उत्तरी और उत्तरी-पश्चिमी इलाके में फैल गई है।
रेड क्रॉस के कार्यकर्ताओं ने पिछले 48 घंटे में 50 जले शव बरामद किए हैं।
रेड क्रॉस ने चिंता जताई है कि ख़तरे की आशंका के कारण एक बड़ी आबादी झाड़ियों में छिपी हुई है और उनकी मदद करने वाला कोई नहीं है।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने गणराज्य में शांति कायम करने और साल 2015 के शुरू में चुनाव कराने के लिए फ्रांसीसी सैनिकों की तैनाती की मंज़ूरी दी है।
अस्थाई संसद ने रविवार को अंतरिम राष्ट्रपति के लिए आठ उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया।
ईसाई बहुल देश सेंट्रल अफ़्रीकन रिपब्लिक में पिछले साल दिसंबर में शुरू हुई हिंसा में कम से कम एक हज़ार लोग मारे जा चुके हैं।