फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   kidnapped filistine youth was burned alive in iraq

पोस्टमार्टम रिपोर्टः जिंदा जलाया गया था फलीस्तीनी युवक को

Sun, 06 Jul 2014 09:06 AM IST
Updated Sun, 06 Jul 2014 09:06 AM IST
विज्ञापन
kidnapped filistine youth was burned alive in iraq

फलस्तीनी अटॉर्नी जनरल मोहम्मद अल आवी के अनुसार इराक में मारे गए फलस्तीनी युवक अबू खदेर को जिंदा जलाया गया था।

विज्ञापन


खदेर की पहली पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मोहम्मद अल आवी के हवाले से कहा गया है, "मौत आग के कारण झुलसने से हुई है।"

उधर, इसराइली अधिकारी कहते हैं कि 16 वर्षीय अबू खदेर की मौत के हालात अभी स्पष्ट नहीं हैं। तीन इसराइली युवाओं की अपहरण के बाद हत्या के बाद अबू खदेर का अपहरण और हत्या हुई।

इसराइली डॉक्टरों ने फलस्तीनी फॉरेंसिंक इंस्टीट्यूट के निदेशक साबिर अल अलौल की मौजूदगी में खदेर का पोस्टमॉर्टम किया था।

Trending Videos

स्वास नली में मिली थी राख

kidnapped filistine youth was burned alive in iraq

12 जून को गायब हुए तीन इसराइली युवकों का शव कई दिनों बाद एक गढ्ढे से मिला था।

अल अलौल के हवाले से फलस्तीनी समाचार एजेंसी ने कहा कि खदेर की सांस की नली में राख थी, जो बताती है कि वह जिंदा होने के दौरान वहां पहुंची।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट को अधिकारिक रूप से जारी नहीं किया गया है। खदेर के सिर में चोट के निशान थे और उनका बदन 90 फीसदी तक जल गया था।

खदेर के अंतिम संस्कार के दौरान फलस्तीनी युवाओं और इसराइली सुरक्षाबलों के बीच झड़पें हुई हैं। पश्चिमी तट पर शुरू हुईं झड़पें उत्तरी इसराइल के अरब कस्बों तक पहुंच गई हैं।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस छोड़ी है और 20 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed