{"_id":"b4986654d3f868b7d16083aca54af82e","slug":"kenya-al-shabaab-attacks-on-non-muslims-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरमपंथी हमले में 28 गैर-मुस्लिम मारे गए","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
चरमपंथी हमले में 28 गैर-मुस्लिम मारे गए
Updated Sun, 23 Nov 2014 12:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीनिया के उत्तरी शहर मोम्बासा में चरमपंथियों के हमले में 28 की मौत हो गई है। सोमालियाई चरमपंथी संगठन अल शबाब ने हमले की जिम्मेदारी ली है।
विज्ञापन
ये हमला तब हुआ जब एक बस कीनिया की राजधानी नैरोबी जा रही थी। बस को सोमाली सीमा के पास मनदेरा काउंटी में रोका गया।
अधिकारियों के मुताबिक़ हथियारबंद चरमपंथियों ने हमला करने के पहले बस को रास्ते से नीचे उतार कर गैर-मुस्लिम दिखने वाले यात्रियों को अलग करके मार डाला।
एक कीनियाई मंत्री ने स्थानीय मीडिया को बताया है कि लोगों से कुरान की आयतें पढ़ने को कहा गया, इसमें जो लोग नाकाम रहे उन्हें मार डाला गया।
कीनिया के आंतरिक मामलों के मंत्री ने ट्वीट किया कि बस हमला शनिवार सुबह हुआ और बस में 60 यात्री सवार थे। कीनिया में पिछले तीन सालों से सोमाली चरमपंथी संगठन अल शबाब के हमले जारी हैं।
विज्ञापन
मस्जिदों की तलाशी
कीनिया ने सोमालिया में इस्लामी मिलिशिया से निपटने के लिए सैन्य टुकड़ियों को भेजा है। हमले के पहले एक हफ्ते से तटीय इलाके मोम्बासा शहर में तनाव जारी है।
विज्ञापन
सुरक्षा बलों ने मोम्बासा की मस्जिदों की यह कहते हुए तलाशी ली कि उनका इस्तेमाल हथियारों को रखने के लिए किया जा रहा है। सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई से मुस्लिम युवकों में काफी आक्रोश भर दिया था।