फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Kashmir, UN, India, Pakistan, कश्मीर, यूएन, इंडिया, पाकिस्तान

कश्मीर में मध्यस्थता का सवाल ही नहीं, UN ने कहा, दोनों पक्षों की सहमति जरूरी

Wed, 24 Jan 2018 03:11 AM IST
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र Updated Wed, 24 Jan 2018 03:11 AM IST
विज्ञापन
Kashmir, UN, India, Pakistan, कश्मीर, यूएन, इंडिया, पाकिस्तान
United Nations Security Council
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि जब तक भारत और पाकिस्तान नहीं चाहेंगे, वह दोनों के बीच कश्मीर को लेकर कोई मध्यस्थता नहीं करेगा। सीमा पर भारी तनाव के बीच गुटेरेस ने दोनों देशों से सभी मुद्दों को बातचीत के जरिए हल करने का आह्वान किया। गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने कहा कि सैद्धांतिक रूप से संयुक्त राष्ट्र प्रमुख मध्यस्थता के लिए हमेशा तैयार हैं लेकिन उसके हस्तक्षेप से पहले कश्मीर से जुड़े सभी पक्षों को इस पर सहमत होना पड़ेगा। मामला सिर्फ कश्मीर का ही नहीं है, दुनिया में कही भी संघर्ष पैदा होता है तो वे उसे रोकने के लिए अपनी सेवाएं देने को तत्पर हैं। 
विज्ञापन


भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर जारी तनाव के बारे में पूछे जाने पर कहा कि संयुक्त राष्ट्र इससे वाकिफ है और पिछले 10 दिनों से जो हो रहा है उस पर उसकी नजर है। हम चाहेंगे कि दोनों देश समस्याओं को हल करने के लिए बातचीत का रास्ता अख्तियार करें। मालू्म हो कि भारत हमेशा से ही कश्मीर मामले में तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप का विरोध करता रहा है जबकि पाकिस्तान इसे हल करने के लिए मध्यस्थता की वकालत करता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed