{"_id":"5b3e13e84f1c1bc1248b4ae2","slug":"kailash-mansarovar-yatra-1000-indians-still-stranded-in-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलाश मानसरोवर यात्रा: नेपाल में अभी भी फंसे हैं 1000 भारतीय, अब तक आठ श्रद्धालुओं की मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
कैलाश मानसरोवर यात्रा: नेपाल में अभी भी फंसे हैं 1000 भारतीय, अब तक आठ श्रद्धालुओं की मौत
एजेंसी, काठमांडू
Updated Thu, 05 Jul 2018 06:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौटने के दौरान नेपाल में फंसे भारतीय तीर्थयात्रियों की परीक्षा अभी खत्म नहीं हुई है। खराब मौसम के बीच नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में अभी भी करीब 1000 भारतीय बचाव का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
बुधवार को हिल्सा से 250 से अधिक भारतीय तीर्थयात्रियों को बचाया गया। कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्रा से लौटने के दौरान भारी बारिश में फंसे लोगों को बचाने के लिए राहत कार्यों को बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
एक ट्वीट में नेपाल में स्थित भारतीय दूतावास ने कहा कि 5 जुलाई की सुबह को 10 व्यावसायिक विमानों से सिमिकोट से नेपालगंज तक 143 तीर्थयात्रियों को लाया गया।
विज्ञापन
भारतीय दूतावास के अनुसार, 643 लोग सिमिकोट जबकि 350 लोग हिल्सा में फंसे हैं। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
भारतीय दूतावास का कहना है कि संसाधन दुर्लभ हिल्सा में फंसे हुए तीर्थयात्रियों की संख्या में काफी कमी आई है। जिला पुलिस अधिकारी के अनुसार, सिमीकोट में अभी भी सैकड़ों लोग अपनी विमानों का इंतजार कर रहे हैं।
काठमांडू पोस्ट के अनुसार, सोमवार तक जिले से आने-जाने वाली विमानें खराब मौसम के कारण बाधित रहीं। अधिक ऊंचाई के कारण इस साल अभी तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है।