{"_id":"59aa7a1c4f1c1b696a8b463f","slug":"kabul-people-got-panicket-when-they-see-plane-on-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब काबुल में रोड पर चलता दिखा प्लेन, राहगीरों के उड़े होश!","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
जब काबुल में रोड पर चलता दिखा प्लेन, राहगीरों के उड़े होश!
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Sat, 02 Sep 2017 03:00 PM IST
विज्ञापन
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल की सड़क पर प्लेन चलने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक कम एयर के प्लेन को सड़क पर देखने के बाद लोग चौंक गए हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि इस प्लेन को रेस्टोरेंट के लिए ले जाया जा रहा था। खास बात है कि प्लेन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। देखा गया है कि इस प्लेन के इंजन और विंग्स को हटा दिया गया है।
विज्ञापन
दरअसल, मॉर्डन प्लेन्स को एयरलाइंस में शामिल करने के चलते इस प्लेन को अलविदा कहा गया है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक मिड जुलाई में एयर-बस 340 को जोड़ा गया है और 16 घंटों तक उड़ान भरने के लायक है, साथ ही 300 लोगों को ले जाने की क्षमता रखता है।
विज्ञापन